गांजा में छिपा है सेक्स से जुड़ा ये रहस्य? वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली खोज पढ़कर उड़ जाएंगे होश
Advertisement

गांजा में छिपा है सेक्स से जुड़ा ये रहस्य? वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली खोज पढ़कर उड़ जाएंगे होश

Sex Related Secret Hidden in Cannabis: शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि सेक्स करने से पहले गांजा पीना ओर्गास्म को बढ़ाता है. ईस्ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी और नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया है कि धूम्रपान न करने वालों की तुलना में गांजा पीने वालों की सेक्स लाइफ अच्छी होती है.

गांजा में छिपा है सेक्स से जुड़ा ये रहस्य? वैज्ञानिकों की चौंकाने वाली खोज पढ़कर उड़ जाएंगे होश

Sex Related Secret Hidden in Cannabis: शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि सेक्स करने से पहले गांजा पीना ओर्गास्म को बढ़ाता है. ईस्ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी और नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया है कि धूम्रपान न करने वालों की तुलना में गांजा पीने वालों की सेक्स लाइफ अच्छी होती है. एक अमेरिकी स्टडी के अनुसार 50 प्रतिशत से कम महिलाएं ही फीजिकल रिलेशन में संतुष्ट पाई गईं.

शोधकर्ताओं का मानना है कि गांजा महिलाओं को अधिक आराम देता है और उनकी इच्छा को बढ़ाता है जिससे ओर्गास्म होने की संभावना अधिक हो जाती है. स्टडी में 70 प्रतिशत से अधिक पुरुषों और महिलाओं दोनों गांजे के सेवन के बाद सेक्स को अच्छा बताया. आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि गांजे के सेवन ने 40 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को कई ओर्गास्म तक पहुंचने में मदद की.

fallback

शोधकर्ताओं ने जर्नल ऑफ कैनबिस रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन में लिखा, "कुल मिलाकर, गांजे का उपयोग लिंग या उम्र के बावजूद व्यक्तियों के लिए कथित यौन क्रिया और संतुष्टि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है." अध्ययन एक सर्वेक्षण पर आधारित था जिसमें 811 प्रतिभागियों की सेक्स और गांजे की आदतों को देखा गया था. इनकी उम्र 18 से 85 वर्ष के बीच थी.

लेखकों ने चेतावनी दी कि निष्कर्षों को सावधानी के साथ देखा जाना चाहिए क्योंकि गांजे का गलत प्रभाव भी हो सकता है. यूके में कैनबिस रखना, उगाना, वितरित करना या बेचना अपराध है. गांजे के साथ पकड़े जाने पर अधिकतम पांच साल की जेल, असीमित जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. कुछ मामलों में 14 साल तक की सजा, असीमित जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.

भारत की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news