Nobel Prizes 2022: नोबेल पुरस्कारों का ऐलान, मेडिसिन कैटेगरी में स्वांते पाबो को किया गया सम्मानित
Advertisement

Nobel Prizes 2022: नोबेल पुरस्कारों का ऐलान, मेडिसिन कैटेगरी में स्वांते पाबो को किया गया सम्मानित

Nobel Prizes 2022: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine Nobel Prize) में नोबेल पुरस्कार 2022 (Nobel Prizes 2022) से सम्मानित किया गया है.

Nobel Prizes 2022: नोबेल पुरस्कारों का ऐलान, मेडिसिन कैटेगरी में स्वांते पाबो को किया गया सम्मानित

Nobel Prizes 2022 Medicine: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स में नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन (Physiology or Medicine Nobel Prize) में नोबेल पुरस्कार 2022 (Nobel Prizes 2022) से सम्मानित किया गया है. स्वांते पाबो एक स्वीडिश जेनेटिस्ट (Geneticist) हैं जो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में महारथ हासिल रखते हैं. पाबो पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक हैं. उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

क्या है स्वांते पाबो की खोज?

स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वांते पाबो को सोमवार को मेडिसिन या फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया. नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि स्वांते पाबो को "विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए" पुरस्कृत किया गया.साइंटिफिक दुनिया में नोबेल पुरस्कार को सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, यह स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है और इसकी कीमत 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($ 900,357) है.

चिकित्सा अनुसंधान का बोलबाला

यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र स्तर पर रखा है. बता दें कि भौतिकी क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी. रसायन विज्ञान क्षेत्र में बुधवार को और साहित्य में गुरुवार को नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया जाएगा.

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news