Nobel Prize 2022: कोविड वैक्सीन के विकास में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को क्या मिलेगा नोबेल प्राइज? पुरस्कार की घोषणा आज
Advertisement
trendingNow11378311

Nobel Prize 2022: कोविड वैक्सीन के विकास में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को क्या मिलेगा नोबेल प्राइज? पुरस्कार की घोषणा आज

Nobel Prize Medicine 2002: पिछले साल के पुरस्कार विजेताओं में डेविड जुलियस और आर्डेम पटापुटियन शामिल थे जिनकी खोज मानव शरीर तापमान और स्पर्श को किस तरह से महसूस करता है, इस विषय पर आधारित थी.

Nobel Prize 2022: कोविड वैक्सीन के विकास में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को क्या मिलेगा नोबेल प्राइज? पुरस्कार की घोषणा आज

Nobel Prize 2022 News: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित करोलिंस्का संस्थान में सोमवार को नोबेल पुरस्कार समिति प्राणीविज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में विजेता अथवा विजेताओं की घोषणा करेगी.  इस साल जिन लोगों को सम्मानित किया जा सकता है उनमें एमआरएनए प्रौद्योगिकी के विकास में सहायक रहे अनुसंधानकर्ताओं को शामिल किए जाने की संभावना है जिनकी वजह से कोविड-19 टीके का विकास हो पाया जिससे दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान बची.

पिछले साल के पुरस्कार विजेताओं में डेविड जुलियस और आर्डेम पटापुटियन शामिल थे जिनकी खोज मानव शरीर तापमान और स्पर्श को किस तरह से महसूस करता है, इस विषय पर आधारित थी. 

सोमवार को मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार के बाद मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणआ की जाएगी. 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार की
घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.

1901 में दिया गया था पहला नोबेल पुरस्कार
एक धनी स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति में पुरस्कार स्थापित किए गए थे. नोबेल की मृत्यु के पांच साल बाद 1901 में पहला पुरस्कार दिया गया था.

प्रत्येक पुरस्कार की राशि 10 मिलियन क्रोनर (लगभग $900,000) है और इसे 10 दिसंबर (1896 में नोबेल की मृत्यु की तारीख) को डिप्लोमा और स्वर्ण पदक के साथ दिया जाएगा.

अर्थशास्त्र पुरस्कार नोबेल द्वारा नहीं, बल्कि 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा बनाया गया था. अल्फ्रेड नोबेल की इच्छानुसार नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे में दिया जाता है है जबकि अन्य पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं.

(ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर)

 

Trending news