T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट में इस महारिकॉर्ड के करीब 'हिटमैन' रोहित शर्मा, सचिन-विराट और धोनी भी नहीं कर पाए ये कमाल
Advertisement

T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट में इस महारिकॉर्ड के करीब 'हिटमैन' रोहित शर्मा, सचिन-विराट और धोनी भी नहीं कर पाए ये कमाल

Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज जब एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में उतरेंगे, तो वह एक बड़ा 'महारिकॉर्ड' बना देंगे. रोहित शर्मा ये 'महारिकॉर्ड' बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज होंगे. बता दें कि इस 'महारिकॉर्ड' को आज तक विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान बल्लेबाज भी नहीं बना पाए.  

T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट में इस महारिकॉर्ड के करीब 'हिटमैन' रोहित शर्मा, सचिन-विराट और धोनी भी नहीं कर पाए ये कमाल

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज जब एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में उतरेंगे, तो वह एक बड़ा 'महारिकॉर्ड' बना देंगे. रोहित शर्मा ये 'महारिकॉर्ड' बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज होंगे. बता दें कि इस 'महारिकॉर्ड' को आज तक विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान बल्लेबाज भी नहीं बना पाए.  

इंटरनेशनल क्रिकेट में इस महारिकॉर्ड के करीब 'हिटमैन' रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा अपने इस महारिकॉर्ड के साथ ही बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ देंगे. रोहित शर्मा अगर आज एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में 4 छक्के जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज होंगे 

रोहित शर्मा के फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 496 छक्के हैं. रोहित शर्मा 4 छक्के और लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 553 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं. क्रिस गेल के बाद रोहित शर्मा 500 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज होंगे.

सचिन-विराट और धोनी भी नहीं कर पाए ये कमाल

सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान भारतीय बल्लेबाज अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 500 छक्के जड़ने का कारनामा नहीं कर पाए हैं. वहीं, मौजूदा समय में भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली भी इस महारिकॉर्ड से बहुत दूर हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 359 छक्के लगाए हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 264-264 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज है.  

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज     

553 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

496 छक्के - रोहित शर्मा (भारत)

476 छक्के - शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

398 छक्के - ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

383 छक्के - मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

496 छक्के - रोहित शर्मा

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी

264 छक्के - विराट कोहली / 264 छक्के - सचिन तेंदुलकर

251 छक्के - युवराज सिंह

247 छक्के - सौरव गांगुली

243 छक्के - वीरेंद्र सहवाग

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

Trending news