IPL 2024 Players List : आईपीएल ऑक्शन में कितने में बिका 1-1 खिलाड़ी, यहां देख लीजिए Full LIST
Advertisement
trendingNow12019896

IPL 2024 Players List : आईपीएल ऑक्शन में कितने में बिका 1-1 खिलाड़ी, यहां देख लीजिए Full LIST

IPL Auction Sold Players List: आईपीएल के अगले सीजन (IPL-2024) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में 19 दिसंबर को हुई. कई खिलाड़ी करोड़पति बने तो कई अनसोल्ड रह गए. मिचेल स्टार्क ने इतिहास रचा जो लीग के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस भी 20 करोड़ की बोली पार करने वाले खिलाड़ी बने. यहां देखिए, ऑक्शन में बिकने वाले सभी खिलाड़ियों की LIST

ipl auction players list

IPL 2024 Auction, Players Full List : ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की हुई नीलामी में सबसे महंगे क्रिकेटर बने. उन्होंने उस समय इतिहास रचा, जब कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीद लिया.वनडे विश्व चैंपियन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. स्टार्क पिछली बार 2015 में आईपीएल में खेले थे. हैरानी इस बात पर हुई कि विश्व चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड अनसोल्ड रह गए. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

तेज गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया. इस दौरान तेज गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले हो गई. आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा तो वहीं वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को 11.50 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जोड़ा. युवा स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस, शिवम मावी को 6.40 करोड़ में लखनऊ सुपरजाइंट्स, उमेश यादव को 5.80 करोड़ में गुजरात टाइटंस, गेराल्ड कोएत्जी को 5 करोड़ में मुंबई इंडियंस और शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा.

हेड और मिचेल भी करोड़पति, स्मिथ खाली हाथ

वनडे विश्व कप में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पर 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाई. सनराइजर्स ने विश्व कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड को 6.8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा. वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को सीएसके ने एक करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा. वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पॉवेल पर राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, कोलिन मुनरो, जेसन होल्डर, काइल जैमिसन और करुण नायर पर किसी ने बोली नहीं लगाई. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा.

अनकैप्ड प्लेयर्स की भी मौज

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के युवा पेसर गेराल्ड कोएट्जी पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 4 करोड़ रुपये में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स के हुए. ऑक्शन में भारत के घरेलू क्रिकेटरों की भी मौज आ गई. यूपी के 20 साल के समीर रिजवी को सीएसके ने 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा. 20 साल के एक अन्य आक्रामक बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने सात करोड़ 20 लाख रुपये में जोड़ा. झारखंड के रॉबिन मिन्ज को 3.6 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा.

IPL 2024 Auction Sold Players list

प्लेयर टीम रकम
रोवमैन पॉवेल RR 7.4 करोड़
हैरी ब्रूक DC 4 करोड़
ट्रेविस हेड SRH 6.8 करोड़
वानिंदु हसरंग SRH 1.5 करोड़
रचिन रवींद्र CSK 1.8 करोड़
शार्दुल ठाकुर CSK 4 करोड़
अजमतुल्लाह उमरजई GT 50 लाख
पैट कमिंस  SRH 20.5 करोड़
गेराल्ड कोएत्जी MI 5 करोड़
हर्षल पटेल PBKS 11.75 करोड़
डेरिल मिचेल CSK  14 करोड़
क्रिस वोक्स PBKS 4.2 करोड़
ट्रिस्टन स्टब्स DC 50 लाख
केएस भरत KKR 50 लाख
चेतन साकरिया KKR 50 लाख
अल्जारी जोसेफ RCB 11.5 करोड़
उमेश यादव GT 5.8 करोड़
शिवम मावी  LSG 6.4 करोड़
मिचेल स्टार्क KKR 24.75 करोड़
जयदेव उनादकट SRH 1.6 करोड़
दिलशान मदुशंका MI 4.6 करोड़
शुभम दुबे RR 5.8 करोड़
समीर रिजवी CSK 8.4 करोड़
अंगक्रिष रघुवंशी KKR 20 लाख
अर्शिन कुलकर्णी LSG  20 लाख
शाहरुख खान GT 7.4 करोड़
रमनदीप सिंह                                            KKR 20 लाख
टॉम कोहलर कैडमोर RR 40 लाख
रिकी भुई DC 20 लाख
कुमार कुशाग्र DC 7.2 करोड़
यश दयाल RCB 5 करोड़
सुशांत मिश्रा GT 2.2 करोड़
आकाश सिंह SRH 20 लाख
कार्तिक त्यागी GT 60 लाख
रसिक डार DC 20 लाख
मानव सुथार GT 20 लाख
एम सिद्धार्थ LSG 2.4 करोड़
श्रेयस गोपाल MI 20 लाख
शेरफेन रदरफोर्ड KKR 1.5 करोड़
एश्टन टर्नर LSG 1 करोड़
टॉम करेन RCB 1.5 करोड़
डेविड विली LSG 2 करोड़
स्पेंसर जॉनसन GT 10 करोड़
मुस्ताफिजुर रहमान CSK 2 करोड़
झाय रिचर्ड्सन DC 5 करोड़
नुवान थुषारा MI 4.8 करोड़
नमन धीर MI 20 लाख
अंशुल कम्बोज MI 20 लाख
सुमित कुमार DC 1 करोड़
आशुतोष शर्मा PBKS 20 लाख
विश्वनाथ प्रताप सिंह PBKS 20 लाख
शशांक सिंह PBKS 20 लाख
तनय त्यागराजन PBKS 20 लाख
रॉबिन मिन्ज GT 3.6 करोड़
प्रिंस चौधरी PBKS 20 लाख
जे. सुब्रमण्यन SRH 20 लाख
मनीष पांडे KKR 50 लाख
रिली रॉसो PBKS 8 करोड़
लॉकी फर्ग्युसन RCB 2 करोड़
मुजीब उर रहमान  KKR 2 करोड़
मोहम्मद अरशद खान LSG 20 लाख
मोहम्मद नबी MI 1.5 करोड़
शाई होप DC 75 लाख
गस एटकिंसन KKR 1 करोड़
स्वास्तिक चिकारा DC 20 लाख
आबिद मुश्ताक RR 20 लाख
शिवालिक शर्मा MI 20 लाख
स्वप्निल सिंह  RCB 20 लाख
अवनीश राव CSK 20 लाख
नान्द्रे बर्गर RR 50 लाख
साकिब हुसैन KKR 20 लाख
सौरभ चौहान RCB 20 लाख

 

Trending news