Rohit Sharma: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में ये महारिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा! कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Advertisement

Rohit Sharma: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में ये महारिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा! कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

India vs Bangladesh, 1st ODI: बांग्लादेश के खिलाफ आज मीरपुर में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा महारिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ये महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज होंगे. 

Rohit Sharma

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ आज मीरपुर में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा महारिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ये महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज होंगे. रोहित शर्मा अगर आज मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में 4 छक्के जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

ये महारिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा!

टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने का कमाल नहीं कर पाया है. रोहित शर्मा के नाम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में 496 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. 'हिटमैन' के पास बड़ा मौका है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ 4 छक्के जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर सकते हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं. क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा 500 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने वाले क्रिस गेल के बाद दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज होंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज     

553 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

496 छक्के - रोहित शर्मा (भारत)

476 छक्के - शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

398 छक्के - ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

383 छक्के - मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

496 छक्के - रोहित शर्मा

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी

266 छक्के - विराट कोहली

264 छक्के - सचिन तेंदुलकर

251 छक्के - युवराज सिंह

247 छक्के - सौरव गांगुली

243 छक्के - वीरेंद्र सहवाग

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news