HSSC ने Haryana CET Exam City 2022 की रिलीज, चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
Advertisement
trendingNow11422134

HSSC ने Haryana CET Exam City 2022 की रिलीज, चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

Haryana CET Exam City 2022 Released: हरियाणा सीईटी एग्जाम 2022 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज कर दी है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं. यहां देखें एग्जाम सिटी 2022 चेक करने का आसान तरीका.. 

HSSC ने  Haryana CET Exam City 2022 की रिलीज, चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

Haryana CET Exam City 2022 Released: हरियाणा सीईटी एग्जाम 2022 से जुड़ी बड़ी अपडेट है. दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( Haryana Staff Selection Commission ) ने हरियाणा CET 2022 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज कर दी है. ऐसे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, वे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC ) की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं.

यहां हम आपको हरियाणा सीईटी एग्जाम 2022 ( Haryana CET Exam 2022 ) से जुड़ी कुछ जरूरी डिटेल्स दे रहे हैं. इसके अलावा हरियाणा सीईटी एग्जाम सिटी 2022 चेक करने का आसान तरीका यहां देखें...

अभयर्थी इस डॉयरेक्ट लिंक hsscrec22.samarth.ac.in/index.php के जरिए भी हरियाणा सीईटी एग्जाम सिटी 2022 चेक कर सकते हैं. 

यहां देखें परीक्षा से जुड़ी डिटेल
1.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी हरियाणा के विभिन्न शहरों/जिलों में ग्रुप सी पदों के लिए 5 और 6 नवंबर 2022 को परीक्षा का आयोजन करने जा रही है. 
2.ग्रुप सी पदों के लिए हरियाणा सीईटी एग्जाम 2022  पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा.
3.परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और सेकंड शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक रहेगी.
4. परीक्षा के लिए जारी किए गए नोटिस के मुताबिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा.

हरियाणा सीईटी एग्जाम सिटी 2022 ऐसे करें चेक
सबसे पहले कैंडिडेट्स एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
अब उस लिंक पर जाएं, जहां 'Haryana CET Exam City 2022' लिखा हो.
इसके बाद सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
आपका 'Haryana CET Exam City 2022' स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
अब अपना'Haryana CET Exam City 2022' चेक करें और इसे सेव कर लें. 

Trending news