Miss World 2024 नहीं जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू, परिवार ने संभाला- VIDEO
Advertisement
trendingNow12149218

Miss World 2024 नहीं जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू, परिवार ने संभाला- VIDEO

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीत लिया है. भारतीय प्रतियोगी सिनी शेट्टी शीर्ष 8 में जगह बना पाईं. इसके बाद वह टॉप 4 की दौड़ में शामिल नहीं हो पाईं. मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी इमोशनल नजर आईं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू

Miss World 2024: भारत की सिनी शेट्टी (Sini shetty) मिस वर्ल्ड 2024 नहीं जीत पाईं. 28 साल बाद भारत में आयोजित प्रतियोगिता के 71वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में  फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी टॉप 8 में जगह बनाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए, जिसमें दुनिया भर से 112 दावेदार शामिल थीं. मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब ना जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी इमोशनल नजर आईं. उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम देख सकते हैं कि सिनी शेट्टी की आंखों में आंसू हैं. जब वह अपने परिवार और दोस्तों से मिलती हैं तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. वह रोते हुए ही सबको गले लगाती हैं. उन्हें अपने आंसुओं को पोंछते हुए और चेहरे पर मुस्कान के साथ देखा जा सकता है. इसके अलावा उनके परिवार के भी कुछ सदस्य उनके आंसू पोंछते हुए नजर आते हैं.

Krystyna Pyszkova: कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा, जिनके सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज?

सिनी शेट्टी के रोने का वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर सिनी शेट्टी का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां तक पहुंचना भी बहुत गर्व की बात है. सिनी शेट्टी 22 साल की ट्रेंट भरतनाट्यम डांसर हैं. वह मुंबई में पैदा हुईं और यहीं पली-बढ़ी हैं. उन्होंने साल 2022 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब पहनाया गया था.

भारत में हुआ मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन
बता दें कि मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड खिताब जीतने वाली सबसे हालिया भारतीय हैं. इससे पहले रीता फारिया पॉवेल, ऐश्वर्या राय बच्चन, डायना हेडन, युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने यह प्रतियोगिता जीती थी. इस साल मिस वर्ल्ड खिताब की मेजबानी भारत ने की थी. यह आयोजन मुंबई में हुआ. भारत ने आखिरी बार इस आयोजन की मेजबानी 1996 में की थी, जिसमें ग्रीस की आइरीन स्क्लिवा ने प्रतिष्ठित खिताब जीता था.

Miss World 2024: किस सवाल का जवाब देकर क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीता मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल? जानें

भारत ने 6 बार जीता खिताब
भारत ने छह बार प्रतिष्ठित खिताब जीता है - रीता फारिया पॉवेल (1966), ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनास (2000), और मानुषी छिल्लर (2017).

Trending news