Priyanka Chopra Daughter: सात समंदर पार कर इतने दिनों बाद घर लौटीं प्रियंका, बेटी पर इस तरह लुटाया प्यार
Advertisement

Priyanka Chopra Daughter: सात समंदर पार कर इतने दिनों बाद घर लौटीं प्रियंका, बेटी पर इस तरह लुटाया प्यार

Priyanka Chopra कुछ दिन भारत में रहने के बाद वापस विदेश गईं और वहां जाकर उन्होंने अपनी बेटी पर खूब प्यार लुटाया. प्रियंका ने अमेरिका से एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसे फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं..

Priyanka Chopra Daughter: सात समंदर पार कर इतने दिनों बाद घर लौटीं प्रियंका, बेटी पर इस तरह लुटाया प्यार

Priyanka Chopra with Malti Marie Chopra Jonas: 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जिन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी की है, अब एक बेटी की भी मां हैं. लगभग तीन साल बाद, काम के सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को पीछे छोड़कर भारत आई थीं. कुछ दिन यहां गुजारने के बाद प्रियंका अब वापस चली गई हैं. कैलिफोर्निया वापस जाने के बाद एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में प्रियंका अपनी बेटी मालती (Malti Marie Chopra Jonas) और पति निक के साथ बैठी हैं.. 

सात समंदर पार कर इतने दिनों बाद घर लौटीं Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ दिन पहले, प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते तीन साल बाद भारत लौटीं थीं. उनके आने पर सभी काफी खुश थे और प्रियंका ने भी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थीं जब वो अपने शहर मुंबई लौटी थीं. बता दें कि अपना काम खत्म करके अब प्रियंका वापस लॉस एंजिल्स (Los Angeles) जा चुकी हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Priyanka ने बेटी पर इस तरह लुटाया प्यार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अब जब घर लौटी हैं, अपने पति और अपनी बेटी के पास, तो उन्होंने एक बेहद क्यूट फैमिली फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैन्स का दिल पिघल गया है. प्रियंका इस तस्वीर में अपनी लाडली, मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) पर प्यार लुटा रही हैं. प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो जमीन पर लेटी हुई हैं और गोद में उन्होंने अपनी बेटी को पकड़ा हुआ है.

ऐसा लग रहा है कि प्रियंका अपनी बेटी के माथे को चूम रही हैं. इस फोटो में 'देसी गर्ल' की बेटी के साथ-साथ जो एक और क्यूट चीज है, वो प्रियंका के पति निक जोनस (Nick Jonas) हैं, जो अपनी पत्नी और बेटी को बगल में बैठकर निहार रहे हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर.

Trending news