Aashiqui 3 Actress: बॉलीवुड की ये 3 हसीनाएं हैं रेस में, कौन करेगी Kartik Aaryan से आशिकी!
Advertisement

Aashiqui 3 Actress: बॉलीवुड की ये 3 हसीनाएं हैं रेस में, कौन करेगी Kartik Aaryan से आशिकी!

Aashiqui 3 Kartik Aaryan: आशिकी, आशिकी 2 के सुपरहिट होने के बाद अब आशिकी 3 का ऐलान भी कर दिया गया है और इस बार आशिक बनने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन लेकिन वो किसके साथ इश्क फरमाएंगे ये अभी तक सस्पेंस ही बना हुआ है.

कार्तिक आर्यन (फोटो- सोशल मीडिया)

Aashiqui 3 Female Lead: भूल भुलैया की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की झोली एक और बड़ी फिल्म आ गई है. फिल्म का नाम है आशिकी 3 जिसके पहले 2 पार्ट जबरदस्त हिट रहे हैं. रोमांटिक ड्रामा जोनर की ये फिल्म काफी पसंद की गई और अब कार्तिक की बारी है आशिकी फरमाने की. लेकिन किसके साथ ये बड़ा सवाल है. दरअसल, फिल्म में लीड एक्टर कौन होगा ये तो फाइनल हो गया है लेकिन हीरो इश्क किसके साथ फरमाएगा फिलहाल इसे लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. 

3 हसीनाएं हैं रेस में 
अब खबर आई है कि इस रेस में बॉलीवुड की तीन हसीनाएं हैं जिनके साथ कार्तिक आर्यन की जोड़ी बन सकती है. इस लिस्ट में पहला नाम है श्रद्धा कपूर का. जो आशिकी 2 में भी थीं और इस फिल्म ने श्रद्धा को नाम और शोहरत दिलवाई. कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर को ही आशिकी 3 के लिए साइन किया जा सकता है. इसके अलावा दूसरा नाम कृति सेनन का जिनके साथ कार्तिक की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. लुका छिपी के बाद वो शहजादा में साथ काम कर रहे हैं और अब अगर कृति की एंट्री आशिकी 3 में होती है तो ये तीसरी फिल्म होगी जिसमें ये जोड़ी दिखेगी. 

क्या दीपिका-कार्तिक की बनेगी जोड़ी
दो नाम तो हमने आपको बता दिए अब तीसरा नाम थोड़ा आपको चौंका भी सकता है जो है दीपिका पादुकोण का. जी हां...कार्तिक आर्यन के अपोजिट दीपिका का नाम भी आ रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये पहला मौका होगा जब स्क्रीन पर ये जोड़ी दिखेगी.  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

सबसे पहले 1990 में आशिकी फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने धमाका कर दिया था. इसके बाद 2013 में आशिकी 2 रिलीज हुई जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने सभी को फिर से प्यार में फना हो जाना सिखाया. अब आशिकी 3 में कार्तिक संग कौन रंग जमाएगा इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर  

Trending news