Jhalak Dikhhla Jaa 11 के मंच पर बोनी कपूर के मलाइका अरोड़ा के सामने छलके आंसू, वजह बने अर्जुन कपूर
Advertisement

Jhalak Dikhhla Jaa 11 के मंच पर बोनी कपूर के मलाइका अरोड़ा के सामने छलके आंसू, वजह बने अर्जुन कपूर

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Latest Episode: झलक दिखला जा 11 के मंच पर बोनी कपूर को एक खास सरप्राइज मिलता है. जिसके बाद फिल्ममेकर मलाइका अरोड़ा और फराह खान के सामने इमोशनल हो जाते हैं. 

बोनी कपूर झलक दिखला जा 11

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Boney Kapoor: टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 इन दिनों खूब सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है. झलक दिखला जा 11 के लेटेस्ट एपिसोड में फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे. रियलिटी शो के मंच पर फिल्ममेकर को एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसे देख बोनी कपूर इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक आए. 

क्यों छलके बोनी कपूर के नेशनल टीवी पर आंसू?

फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor Video) जब झलक दिखला जा 11 के कंटेस्टेंट्स का परफॉर्मेंस एन्जॉय कर रहे थे. उसी के बीच शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी, बोनी कपूर से कहते हैं उनके लिए एक गिफ्ट है. फिर स्क्रीन पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का वीडियो प्ले किया जाता है. अर्जुन अपने पिता को चीयर करते हैं और फिर कहते हैं- 'हैलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एन्जॉय कर रहे होंगे. सबसे पहले तो यह कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं जो खुद के बारे में ना सोचकर दूसरों की खुशियां पहले सोचते हैं.'  

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अर्जुन कपूर की बातें सुनकर इमोशनल हुए बोनी कपूर!

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Movies) वीडियो में अपने पिता बोनी कपूर के बारे में कहते दिखाई देते हैं- 'वह दूसरों की खुशियों को लेकर ज्यादा इमोशनल रहते हैं. मैं आपसे बस यह कहना चाहता हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. आपकी इज्जत करता हूं प्रोफेशनली और पर्सनली और बहुत सारा प्यार करता हूं.' फिर आखिरी में अर्जुन कपूर फ्लाइंग किस देते नजर आते हैं. अर्जुन का मैसेज देखकर बोनी कपूर मलाइका (Malaika Arora), अरशद और फराह की तरफ देखते हैं और फिर इमोशनल हो जाते हैं. फराह अपनी कुर्सी से उठकर आती हैं और बोनी को संभालती हैं. 

Trending news