Hindi Full Form: रोज सुनते होंगे ये नाम, लेकिन शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे इन सभी का हिंदी में फुल फॉर्म
Advertisement

Hindi Full Form: रोज सुनते होंगे ये नाम, लेकिन शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे इन सभी का हिंदी में फुल फॉर्म

Full Form: आमतौर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, एंट्रेसऔर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को शामिल होने वाली परीक्षा और आयोजित करने वाले संगठन के नाम पता होते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को इनमें कंफ्यूजन रहता है, तो यहां जानिए ऐसे नाम...

Hindi Full Form: रोज सुनते होंगे ये नाम, लेकिन शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे इन सभी का हिंदी में फुल फॉर्म

Full Form in Hindi: किसी भी संगठन या परीक्षाओं के शॉर्ट फॉर्म ही हर कहीं इस्तेमाल होता है. इन संगठनों से जुड़े लोगों या कॉम्पीटिशन एग्जाम्स में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को इन शॉर्ट फॉर्म्स के नाम पता होते हैं, लेकिन अक्सर हिंदी माध्यम वाले कैंडिडेट्स को हिंदी में इनके फुल फॉर्म नहीं पता होते हैं. वहीं, बहुत से शॉर्म फॉर्म मिलते-जुलते या लगभग एक से होते हैं तो बहुत ज्यादा कंफ्यूजन हो जाता है.

ऐसे में ज्यादातर लोग इन नामों का हिंदी फुल फॉर्म जानने के लिए गूगल सर्च करते रहते हैं. इसके अलावा कई बार ऑनलाइन पोर्टल्स पर बार-बार उपयोग होने वाले इन नामों को लेकर अन्य लोगों में भी इनका फुल फॉर्म जानने की उत्सुकता होती है. तो आइए यहां जानते हैं ऐसे ही कुछ इंग्लिश के शॉर्ट शब्दों के हिंदी नाम...

UPSC - संघ लोक सेवा आयोग
IAS -  भारतीय प्रशासनिक सेवा
PSC - राज्य लोक सेवा आयोग
PCS - राज्य सिविल सेवा
SSC - कर्मचारी चयन आयोग
MTS - मल्टी-टास्किंग स्टाफ
CGL - संयुक्त स्नातक स्तरीय
CHSL - संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय
IBPS - बैंकिंग वैयक्तिक/कार्मिक चयन संस्थान
PO - परिवीक्षाधीन अधिकारी
IBPS - बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
NDA - राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
CDS - संयुक्त रक्षा सेवा
CMS - संयुक्त चिकित्सा सेवा
UGC - विश्ववविद्यालय अनुदान आयोग
CTET - केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
AFCAT - वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा
IIT - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
ITI - आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
NTA - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
UPHESC - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
RSMSSB - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
JSSC - झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग
BCECEB - बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद
CBSE - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
UPMSP  - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
BSEB - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
MPBSE - मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल
HBSE - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
RBSE - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
JAC - झारखण्ड अधिविद्य परिषद (झारखण्ड बोर्ड)

Trending news