तीन वैज्ञानिकों को दिया गया रसायन का नोबेल पुरस्कार, इनमें से एक पहले से हैं नोबेल विजेता
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1381563

तीन वैज्ञानिकों को दिया गया रसायन का नोबेल पुरस्कार, इनमें से एक पहले से हैं नोबेल विजेता

Nobel Prize 2022 for Chemistry : शार्पलेस ने इससे पहले 2001 में भी नोबेल पुरस्कार जीता था. इस तरह वह दो बार पुरस्कार हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें व्यक्ति बन गए हैं.

 कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस (बाएं से दाएं )

स्टाकहोमः रसायन विज्ञान में साल- 2022 का नोबेल (Nobel Prize 2022) पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी (Carolyn Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (Barry Sharpless) को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका खोजने के लिए दिया गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences) के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बुधवार को स्वीडन के स्टॉकहोम में करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में विजेताओं के नाम की घोषणा की है.
बर्टोज्जी कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, मेल्डल डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के अध्यापक हैं और शार्पलेस कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च से ताल्लुक रखते हैं. शार्पलेस ने इससे पहले 2001 में भी नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2021) जीता था. वह दो बार पुरस्कार हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें व्यक्ति बन गए हैं.

हैंस एलेग्रेन ने कहा कि तीनों वैज्ञानिकों द्वारा किए गए काम को क्लिक रसायन और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं के तौर पर जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल कैंसर की दवाएं बनाने, डीएनए मैपिंग और एक खास मकसद के अनुरूप सामग्री बनाने के लिए किया जाता है.

निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ ही सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया है. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में यह पुरस्कार जीता था कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं.
नोबेल पुरस्कार के रूप में तीनों विजेताओं को 10 मिलियन स्वीडिश का नकद पुरस्कार 10 दिसंबर को दिया जाएगा. यह पैसा पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत की गई संपत्ति से आता है, जिनकी मृत्यु 1895 में हुई थी.  साहित्य का नोबेल पुरस्कार गुरुवार को दिया जाएगा. नोबेल शांति पुरस्कार-2022 की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.
 

ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए विजिट करें zeesalaam.in 

Trending news