IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से दिल्ली को धोया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत
Advertisement

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से दिल्ली को धोया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फिरोज शाह कोटला स्टेडियम(दिल्ली) में खेला गया. आखिरी गेंद तक चले इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को उसी के घर में 6 विकेट से धूल चटा दी. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. 

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से दिल्ली को धोया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

DC vs MI: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. आखिरी गेंद तक चले इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को उसी के घर में 6 विकेट से धूल चटा दी. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. 

मुंबई ने दिल्ली को उसी के घर में धोया

मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े. इसके बाद ईशान किशन 31 रन बनाकर रनआउट हो गए. हालांकि, रोहित शर्मा डटे रहे और उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया. रोहित ने 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए. आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आए कैमरून ग्रीन ने 8 गेंदों में 17 नाबाद रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. टीम डेविड भी 13 रन पर नाबाद रहे. दिल्ली के लिए पेसर मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए जबकि मुस्तफिजुर रहमान को 1 विकेट मिला.         

रोहित-किशन ने मुंबई को दिलाई तूफानी शुरुआत

 173 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई है. टीम के 6 ओवर में बिना विकेट खोए 68 रन बन गए हैं. रोहित शर्मा 37 और ईशान किशन 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.   

दिल्ली की पारी 172 रनों पर सिमटी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 19.4 ओवर में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई. मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ और पियूष चावला ने लिए दोनों ने 3-3 विकेट लिए. इसके अलावा रिले मेरेडिथ को 2 जबकि ऋतिक शैकीन को 1 विकेट मिला. दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बनाए. अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी अर्धशतक लगाते हुए 51 रन बनाए. मनीष पांडे ने भी 26 रनों का योगदान दिया.              

दिल्ली के 103 रन पर गिरे पांच विकेट 

13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन रहा. दिल्ली के कप्तान 46 रनों के स्कोर पर नाबाद हैं. इनके अलावा अक्षर पटेल भी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अलावा मुंबई इंडियंस की तरफ से पियूष चावला ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए.   

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की. क्रीज पर डेविड वार्नर(18) और मनीष पांडे(17) रन बनाकर मौजूद हैं. 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन रहा.मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने पहला विकेट लिया. उन्होंने ओपनर पृथ्वी शॉ को 15 रन के स्कोर पर पवैलियन भेजा.        

दोनों टीमों की प्लेइंग-11  

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (wk), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर| आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी| 

Trending news