Asia Cup 2023: क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब रोहित शर्मा, भारत का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया ये कारनामा
Advertisement

Asia Cup 2023: क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब रोहित शर्मा, भारत का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया ये कारनामा

Team India News: भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 का महामुकाबला श्रीलंका के कोलंबो शहर में कल यानी शुक्रवार 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले से ही एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना चुकी है. 

Asia Cup 2023: क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब रोहित शर्मा, भारत का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया ये कारनामा

Asia Cup 2023 News: भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 का महामुकाबला श्रीलंका के कोलंबो शहर में कल यानी शुक्रवार 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले से ही एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना चुकी है. भारत को अभी एशिया कप 2023 में फाइनल सहित दो मैच और खेलने हैं. ऐसे में टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 

क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब रोहित शर्मा

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा अगर अगले 2 मैचों में 9 छक्के और जड़ देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा अगर 9 छक्के और ठोक देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने कुल 554 छक्के पूरे कर लेंगे. वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 553 छक्के जमाए हैं. रोहित शर्मा अगर अगले 2 मैचों में 9 छक्के और जड़ देते हैं तो वह क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे और उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज     

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 553 छक्के

2. रोहित शर्मा (भारत) - 545 छक्के

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 476 छक्के

4. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) - 398 छक्के

5. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 383 छक्के

6. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 359 छक्के

दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे

रोहित शर्मा के नाम अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के 448 मैचों की 469 पारियों में 545 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है. एशिया कप 2023 में रोहित शर्मा 9 छक्के लगाते ही क्रिस गेल को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 554 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे. मौजूदा समय में भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली भी इस महारिकॉर्ड से बहुत दूर हैं. विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में 282 छक्के लगाए हैं.

Trending news