IND vs ENG: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड! दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाया ये करिश्मा
Advertisement
trendingNow12089089

IND vs ENG: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड! दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाया ये करिश्मा

Rohit Sharma Sixes: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल यानी 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है. इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा महारिकॉर्ड बना सकते हैं.

IND vs ENG: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड! दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं कर पाया ये करिश्मा

Rohit Sharma International Sixes: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल यानी 2 फरवरी से विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है. इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा महारिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे. रोहित शर्मा अगर विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 10 छक्के जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में बना देंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड!

दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने का कमाल नहीं कर पाया है. रोहित शर्मा के नाम इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में 590 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. 'हिटमैन' के पास बड़ा मौका है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 छक्के जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर सकते हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद क्रिस गेल ने 553 इंटरनेशनल छक्के जड़े हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज     

590 छक्के - रोहित शर्मा (भारत)

553 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

476 छक्के - शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

398 छक्के - ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

383 छक्के - मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

590 छक्के - रोहित शर्मा

359 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी

294 छक्के - विराट कोहली

264 छक्के - सचिन तेंदुलकर

251 छक्के - युवराज सिंह

247 छक्के - सौरव गांगुली

243 छक्के - वीरेंद्र सहवाग

Trending news