MP Seat Analysis: बीजेपी का मजबूत गढ़ है उमरिया, क्या इस बार कांग्रेस मारेगी बाजी? समझें सीटों का समीकरण
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1709294

MP Seat Analysis: बीजेपी का मजबूत गढ़ है उमरिया, क्या इस बार कांग्रेस मारेगी बाजी? समझें सीटों का समीकरण

MP election 2023: 2018 में बांधवगढ़ सीट पर शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया) ने जीत हासिल की थी. उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के ध्‍यान सिंह को 3903 वोटों से हराया था. आइए जानते हैं उमरिया की दोनों विधानसभा सीट- बांधवगढ़ और मानपुर में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समीकरण क्या है- 

 

MP Seat Analysis: बीजेपी का मजबूत गढ़ है उमरिया, क्या इस बार कांग्रेस मारेगी बाजी? समझें सीटों का समीकरण

Umaria Assembly Election 2023: उमरिया जिले में कुल 2 विधानसभा सीटें हैं. साल 2018 में इस ज़िले में 106461 पुरूष और 100494 महिला मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था. इस जिले में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है. वर्तमान में बांधवगढ़ से शिवनारायण सिंह विधायक हैं. वहीं मानपुर से मीना सिंह हैं.आइए  2003, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ें देखते हैं- 

वर्तमान स्थिति (2018)
विधानसभा सीट- बांधवगढ़ सीट
विधायक का नाम (पार्टी)- शिवनारायण सिंह (बीजेपी)   
मुख्य प्रतिद्वंदी (पार्टी)- ध्यान सिंह (INC)

वोटों के आंकड़े
विधानसभा सीट- बांधवगढ़ सीट
कुल वोटर-  206958    
महिला- 100494  
पुरुष- 106461

2018 में वोट शेयर
विधानसभा सीट- बांधवगढ़ सीट
 बीजेपी-  59158  
 कांग्रेस- 55255  
अन्य- 46968

मानपुर विधानसभा क्षेत्र-

वर्तमान स्थिति (2018)
विधानसभा सीट- मानपुर विधानसभा क्षेत्र-(ST)
विधायक का नाम (पार्टी)- मीना सिंह (बीजेपी)   
मुख्य प्रतिद्वंदी (पार्टी)- ज्ञानवती सिंह (INC)

वोटों के आंकड़े
विधानसभा सीट- मानपुर विधानसभा क्षेत्र
 कुल वोटर-  227672  
महिला- 110449
पुरुष- 117223

2018 में वोट शेयर
विधानसभा सीट- मानपुर विधानसभा क्षेत्र
 बीजेपी-  82287
 कांग्रेस- 63632
अन्य- 29803

2003 के आंकड़े

विधानसभा सीट -  नौरोजाबाद सीट ST
विजेता(पार्टी)- मीना सिंह (BJP)   
मुख्य प्रतिद्वंदी -  जामवती उर्फ ज्ञानवती
जीत का अंतर-  20978 21.18%

विधानसभा सीट -  उमरिया
विजेता(पार्टी)- ज्ञान सिंह (BJP)   
मुख्य प्रतिद्वंदी -  अजय सिंह (INC)
जीत का अंतर- 13796 12.68%

2008 के आंकड़े-

विधानसभा सीट- मानपुर सीट ST
 विजेता(पार्टी)- सुश्री मीना सिंह (BJP)   
मुख्य प्रतिद्वंदी - जामवंती उर्फ ज्ञानवंती सिंह  (INC)  
जीत का अंतर- 17704 

विधानसभा सीट- बांधवगढ़ सीट (ST)
  विजेता(पार्टी)- ज्ञान सिंह (BJP)   
मुख्य प्रतिद्वंदी -    सावित्री सिंह धुर्वे (INC)
जीत का अंतर- 15303

2013 के आंकड़े-

विधानसभा सीट-  मानपुर सीट 
विजेता(पार्टी)- मीना सिंह (बीजेपी)   
मुख्य प्रतिद्वंदी-  ज्ञानवती सिंह  (IND )
जीत का अंतर-43628

विधानसभा सीट-  बांधवगढ़ सीट ST 
विजेता(पार्टी)- ज्ञान सिंह (बीजेपी) 
मुख्य प्रतिद्वंदी-   प्यारेलाल बैगा (INC)  
जीत का अंतर-18645

उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीट बांधवगढ़ और मानपुर पर इस साल होने वाला विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक रहेगा. साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी. ऐसे में इस साल का चुनाव देखने लायक होगा. साल  2003, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालने पर इतना तो साफ हो गया है कि BJP की इस क्षेत्र में पकड़ मजबूत है. अब देखना ये होगा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में क्या BJP सभी सीटों पर बहुमत ले आएगी या फिर समीकरण बदल जाएगा. 

 

Trending news