IAS Interview Question: नेपाल की राजधानी काठमांडू किस नदी के तट पर बसी है?
Advertisement

IAS Interview Question: नेपाल की राजधानी काठमांडू किस नदी के तट पर बसी है?

IAS Interview Question: प्रतियोगी परीक्षा में कैंडिडेट्स से कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जिनका जवाब काफी सरल होता है लेकिन,आपको काफी सोच समझ कर उनका उत्तर देना होता है. 

IAS Interview Question: नेपाल की राजधानी काठमांडू किस नदी के तट पर बसी है?

IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 

सवाल 1 - भारत की किस भाषा को 'इटालियन ऑफ द ईस्ट' कहा जाता है?
(क) तमिल
(ख) मलयालम
(ग) तेलुगू
(घ) बांग्ला 

सवाल 2 - देश के एकमात्र किस राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है?
(क) नगालैंड
(ख) सिक्किम
(ग) मणिपुर
(घ) मिजोरम 

सवाल 3 - ग्रैंड ट्रंक रोड किसने बनवाया था?
(क) अकबर
(ख) जहांगीर
(ग) शाहजहां
(घ) शेरशाह सूरी 

सवाल 4 - पूर्व-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेस राजमार्ग एक-दूसरे को किस स्थान पर काटते हैं?
(क) ग्वालियर
(ख) सागर
(ग) भोपाल
(घ) झांसी 

सवाल 5 - विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट नेपाल में किस नाम से प्रसिद्ध है?
(क) त्रिकूट
(ख) सगरमाथा 
(ग) गौरीशंकर
(घ) धवलगिरि

IAS Interview Question: किस लिपि को सभी लिपियों का जन्म दाता कहा जाता है?

सवाल 6 - नेपाल की राजधानी काठमांडू किस नदी के तट पर बसी है?
(क) कोसी नदी के
(ख) गोदावरी नदी के
(ग) बागमती नदी के
(घ) नारायणी नदी 

सवाल 7 - हिंदुस्तानी संगीत का सबसे प्राचीन घराना कौन सा है?
(क) ग्वालियर घराना
(ख) लखनऊ घराना
(ग) जयपुर घराना
(घ) आगरा घराना 

सवाल 8 - अमीर खुसरो का नाम किस वाद्ययंत्र के आविष्कार से संबंधित है?
(क) सितार
(ख) तबला
(ग) सरोद और शहनाई
(घ) क और ख दोनों 

सवाल 9 - निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय लोक नृत्य नहीं है?
(क) घूमर
(ख) डांडिया
(ग) कथकली
(घ) गरबा 

सवाल 10 - निम्नलिखित में से "मिशन इन्द्रधनुष " का संबंध किससे है?
(क) टीकाकरण
(ख) अनौपचारिक कर्मचारी
(ग) इ-गवर्नेंस
(घ) महिला सुरक्षा 

यहां जानिए इन सभी प्रश्नों के जवाब
1. (ग) तेलुगू
2. (क) नगालैंड
3. (घ) शेरशाह सूरी
4. (घ) झांसी
5. (ख) सगरमाथा
6. (ग) बागमती नदी के
7. (क) ग्वालियर घराना
8. (घ) क और ख दोनों
9. (ग) कथकली
10. (क) टीकाकरण

अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.

Trending news