पपीता खाने के बाद बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें, मुश्किल में पड़ सकता है आपका शरीर

Side Effects Of Papaya: पपीता कई गुणों से भरपूर फल है. आयुर्वेद की मानें तो इस फल को खाने के बाद कई चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. इससे आपकी सेहत को फायदे के बदले कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. 

Written by - Shruti Kaul | Last Updated : Dec 1, 2023, 03:35 PM IST
  • स्किन और बालों के लिए हेल्दी है पपीता
  • पपीता खाने के बाद बिल्कुल न खाएं ये चीजें
पपीता खाने के बाद बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें, मुश्किल में पड़ सकता है आपका शरीर

नई दिल्ली: Side Effects Of Papaya: विटामिन C से भरपूर पपीते के फल को गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में खाया जाता है. इसे खाने से हमारे शरीर, स्किन और बालों को काफी फायदा पहुंचाता है. क्या आप जानते हैं कि पपीता खाने के बाद कुछ चीजों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए. इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.   

पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? 

दही 
पपीता खाने के बाद या पपीता खाते समय दही का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए. इससे आपका पेट खराब हो सकता है.  

टमाटर 
पपीता खाने के बाद टमाटर का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इससे आपको पेट में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है. 

नींबू 
पपीता खाने के बाद नींबू का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बिगड़ सकता है. इससे एनीमिया की समस्या हो सकती है.  

संतरा 
पपीता मीठा होता है और संतरा मीठा होता है. ये दोनों एकदम विपरीत होते हैं. ऐसे में पपीता खाने का बाद संतरे का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिंस पैदा होता है, जिससे कब्ज और डायरिया की समस्या हो सकती है.  

अंगूर 
पपीता खाने के बाद या इसके साथ अंगूर का सेवन करने से एसिडिटी और इरिटेशन की समस्या हो सकती है.  

मक्खन
पपीता खाने के तुरंत बाद मक्खन का सेवन करने से डाइजेशन की समस्या होती है. यह गैस और सूजन की समस्या भी खड़ी कर सकता है. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं ओट्स से बनें लड्डू, स्वाद के साथ मिलेगी अच्छी सेहत 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.                                                                                                                                                                                         

ट्रेंडिंग न्यूज़