IPL के इतिहास में पहली बार टूटे ये रिकॉर्ड, सीएसके की जीत के बाद देखें 16वें सीजन की खास उपलब्धियां

IPL 2023 major records: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धोनी के नेतृत्व में, सीएसके ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता. गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन की (96) और रिद्धिमान साहा की शानदार बैटिंग की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : May 30, 2023, 12:45 PM IST
  • अभी एक सीजन और खेल सकते हैं धोनी
  • 16वें सीजन में पहली बार देखने को मिली ये चीजें
IPL के इतिहास में पहली बार टूटे ये रिकॉर्ड, सीएसके की जीत के बाद देखें 16वें सीजन की खास उपलब्धियां

IPL 2023 major records: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धोनी के नेतृत्व में, सीएसके ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता. गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन की (96) और रिद्धिमान साहा की शानदार बैटिंग की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए. लेकिन बारिश के कारण छोटा किए गए मैच में चेन्नई को 15 ओवरों में 171 रनों की जरूरत थी.

अभी एक सीजन और खेल सकते हैं धोनी

सीएसके मुश्किल में दिख रही थी. उसे अंतिम ओवर में 13 रन चाहिए थे. मोहित शर्मा ने चार शानदार गेंद फेंकी, लेकिन आखिरी दो गेंदों में रवींद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका लगाकर सीएसके के लिए रोमांचक जीत दर्ज कर ली. चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत के बाद विजयी कप्तान एमएस धोनी ने अगले सत्र में खेलने का सवाल खुला छोड़ दिया है.

साल 2023 आईपीएल की शुरूआत से धोनी की संभावित रिटायरमेंट की अटकलें चल रही हैं. कहा जा रहा था कि यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा.

16वें सीजन में पहली बार देखने को मिली ये चीजें

उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें एडिशन में कई चीजें पहली बार देखने को मिली जिसमें एक चीज जो शामिल थी वो रहा कि लीग के आखिरी मैच तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों का पता नहीं था तो वहीं पर फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर जाकर विजेता का पता लगा.

इस दौरान आईपीएल के 16वें सीजन ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिनमें सबसे ज्यादा रन-रेट, सर्वाधिक शतक, सर्वाधिक 200 से अधिक लक्ष्य का पीछा करना आदि शामिल हैं. आइये एक नजर इस सीजन पहली बार बनें सभी रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-

किसी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा औसत पहली पारी

183 - 2023

172 - 2018

171 - 2022

एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक 200 से अधिक का स्कोर

37 - 2023

18 - 2022

15 - 2018

200 या अधिक का सफल पीछा

8 - 2023

3 - 2014

2 - 2010, 2018, 2022

1 - 2008, 2012, 2017, 2019, 2020, 2021

एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

153 - 2023

118 - 2022

117 - 2016

एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

12 - 2023

8 - 2022

7 - 2016

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन रेट

8.99 - 2023

8.65 - 2018

8.54 – 2022

इसे भी पढ़ें- IPL Final Records: चेन्नई ने लगाया जीत का पंजा तो लग गई रिकॉर्ड्स की झड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़