WWE लैजेंड की बेटी है मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर लाखों लोग करते हैं फॉलो
Advertisement
trendingNow11561244

WWE लैजेंड की बेटी है मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर लाखों लोग करते हैं फॉलो

Brooke Hogan:  काफी कम उम्र में ही ब्रुक की संगीत में रूचि हो गई थी. हाई स्कूल में, उन्होंने डांस क्लासेस, वॉयस लेसन, पियानो लेसन और जिम्नास्टिक क्लासेज ली. अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए ब्रुक ने रेसलिंग की दुनिया में भी एंट्री की. 

Courtesy- Instagram /mizzhogan

Hulk Hogan: WWE लैजेंड हल्क होगन को प्रोफेशनल रेसलिंग से सन्यास लिए हुए एक जमाना हो गया है. हालांकि उनके पुराने मुकाबलों के वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं. आज हम आपको उनकी बेटी ब्रुक होगन के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि एक मशहूर टेलीविजन पर्सनेलिटी, सिंगर और एक्ट्रेस हैं. ब्रुक का जन्म 5 मई 1988 को अमेरिका फ्लोरिडा राज्य के टाम्पा में हुआ था.

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग
ब्रुक होगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. बड़ी संख्या में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फोलो करते हैं.

काफी कम उम्र में ही ब्रुक की संगीत में रूचि हो गई थी. हाई स्कूल में, उन्होंने डांस क्लासेस, वॉयस लेसन, पियानो लेसन और जिम्नास्टिक क्लासेज ली.

पहला स्टूडियो एल्बम
ब्रुक का पहला स्टूडियो एल्बम, अनडिस्कवर्ड, 2006 में रिलीज़ हुआ था। इसके पहले सोलो 'अबाउट अस' आया था, जिसने बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट के टॉप-40 में प्रवेश किया था. अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए ब्रुक ने रेसलिंग की दुनिया में भी एंट्री की और कई मुकाबलों में हिस्सा लिया.

एक्टिंग करियर
होगन की सगाई एक अमेरिकी फुटबॉलर से हुई थी हालांकि नवंबर 2013 यह सगाई टूट गई. होगन अभिन्य की दुनिया में भी कदम रखा और कई कम बजट की फ़िल्मों और टेलीविज़न शो में काम किया. ब्रुक 2015 में L.A. Slasher नाम की फिल्म में नजर आई.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की जरूरत नहीं

Trending news