Advertisement

CM nitish kumar

alt
नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज सड़क मार्ग से नालंदा के कल्याण बीघा पहुंचे, जहां उन्होंने माता परमेश्वरी देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील समेत कई विधायक मौजूद रहे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से समस्याओं और सुझावों को सुना और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए. इस मौके पर स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.
Jan 1,2025, 23:17 PM IST
alt
Dec 24,2024, 20:16 PM IST
alt
Dec 18,2024, 22:16 PM IST
alt
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी मुंबई पहुंचे हैं. इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी टीम की यह यात्रा बिहार और केंद्र के बीच राजनीतिक संवाद को और भी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Dec 5,2024, 21:56 PM IST
View More

Trending news