IND vs NZ: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बनाया ये महारिकॉर्ड, सचिन-विराट और धोनी भी नहीं कर पाए ये कारनामा
Advertisement

IND vs NZ: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बनाया ये महारिकॉर्ड, सचिन-विराट और धोनी भी नहीं कर पाए ये कारनामा

Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में तीसरे वनडे मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी अपने नाम नहीं कर पाए हैं. 

Rohit Sharma

IND vs NZ, 3rd ODI: टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में तीसरे वनडे मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी अपने नाम नहीं कर पाए हैं. रोहित शर्मा ये महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 30वां शतक ठोक दिया है. रोहित शर्मा ने इस दौरान 6 छक्के और 9 चौके जमा दिए हैं. इसी के साथ ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा महारिकॉर्ड कर लिया है. 

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बनाया ये महारिकॉर्ड

'हिटमैन' रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 4 छक्के जड़ते ही ये बड़ा महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 85 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. रोहित शर्मा के नाम अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 273 छक्के हो गए हैं और वह इसी के साथ ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 

सचिन-विराट और धोनी भी नहीं कर पाए ये कारनामा

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 351 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है. शाहिद अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है. क्रिस गेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 331 छक्के लगाए हैं. क्रिस गेल के बाद रोहित शर्मा 273 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं. रोहित शर्मा जैसा महारिकॉर्ड आज तक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी अपने नाम नहीं कर पाए हैं.

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 

351 छक्के - शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)    

331 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

273 छक्के - रोहित शर्मा (भारत)

270 छक्के - सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 

229 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

273 छक्के - रोहित शर्मा

229 छक्के - महेंद्र सिंह धोनी

195 छक्के - सचिन तेंदुलकर

190 छक्के - सौरव गांगुली

155 छक्के - युवराज सिंह

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

Trending news