Advertisement
trendingPhotos1997686
photoDetails1hindi

अंगूर खाने के वो 5 फायदे जो शायद ही आपको मालूम होंगे

अंगूर एक ऐसा फल है जिसको कैसे खाना है ये सबकी अपनी अपनी च्वाइस होती है.
अंगूर की एक और खास बात होती है कि ये फल कई रंगों में मौजूद होता है जैसे लाल अंगूर, बैंगनी अंगूर, काला अंगूर और हरा अंगूर. अंगूर न सिर्फ स्वादिष्ट होते है बल्कि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. अंगूर में विटामिन सी और विटामिन के प्रचुर मात्रा में मिलता है और साथ इसे लो कैलोरी ओर लो फैट वाला फल होता है.

 

1- हार्ट हेल्थ

1/5
1- हार्ट हेल्थ

अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और सूजन को कम करके हृदय रोग की आशंका को कम करता है.

 

2- कैंसर से बचाता है

2/5
2- कैंसर से बचाता है

अंगूर में रेस्वेराट्रोल और क्वेरसेटिन जैसे कई कम्पाउड होते हैं, जिनमें कैंसर-विरोधी गुण पाए जाते हैं और ट्यूमर जैसी बड़ी बीमारी को रोकने में मदद करता है. इतना ही नहीं अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर को रोकने में मदद करते हैं.

 

 

3- डायबिटीज

3/5
3- डायबिटीज

अंगूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर में भी अंगूर फायदेमंद होता है. यही कारण है कि बहुत से डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को अंगूर खाने की सलाह देते हैं.

 

4- प्रतिरोधक क्षमता

4/5
4- प्रतिरोधक क्षमता

जैसा कि हमने पहले ही देखा की अंगूर में विटामिन सी और के प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो प्रतिरोधक क्षमता डेवलप करने के लिए महत्वपूर्ण होता है और बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है.

 

5- आंखों के लिए फायदेमंद

5/5
5- आंखों के लिए फायदेमंद

अंगूर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को उम्र से संबंधित मैक्यूलर डीजेनरेशन और अन्य आंखों की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

 

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़