OSSC CTSRE Recruitment 2022: विभिन्न ग्रुप बी स्टेट कैडर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Advertisement
trendingNow11425345

OSSC CTSRE Recruitment 2022: विभिन्न ग्रुप बी स्टेट कैडर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई

OSSC CTSRE Recruitment 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न ग्रुप बी स्टेट कैडर पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है. यह भर्ती संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती 2022 के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर हो रही है. यहां देखें इससे जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स...

OSSC CTSRE Recruitment 2022: विभिन्न ग्रुप बी स्टेट कैडर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई

OSSC CTSRE Recruitment 2022: सरकारी वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी है. दरअसल, ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने बंपर भर्ती निकाली है. इसके भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न ग्रुप बी स्टेट कैडर पदों के लिए संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती 2022 (Combined Technical Services Recruitment, CTSRE) के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी.

इस भर्ती के तहत ओएसएससी ने कुल 1225 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यहां हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स दे रहे हैं. 

महत्वपूर्ण तारीखें
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2022 से शुरू होगी.
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 10 दिसंबर 2022 है. 

वैकेंसी डिटेल्स 
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1225 पदों को भरा जाएगा.
जूनियर इंजीनियर (सिविल) -ईआईसी पब्लिक हेल्थ के 101 पदों पर भर्ती की जाएगी. 
जूनियर इंजीनियर (सिविल) - नगर प्रशासन निदेशक के 30 पदों को भरा जाएगा. 
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- कपड़ा निदेशक  का 1 पद भरा जाना है.
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- पंचायत राज एवं पेयजल विभाग के 421 पदों को भरा जाना है.
जूनियर इंजीनियर (सिविल) - जल संसाधन विभाग के 451 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है. 
जूनियर इंजीनियर (सिविल) - मत्स्य पालन निदेशक के 4 पद शामिल हैं. 
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी - तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक की 217 रिक्तियों को भरा जाएगा. 

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित शैक्षिक योग्यता होनी जरूरी है.

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 38 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

सेलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर अभ्यर्थियों के सेलेक्शन के लिए तीन चरणों में किया जाएगा. 
ओएसएससी सीटीएसआरई भर्ती प्रीलिम्स 2022 
ओएसएससी सीटीएसआरई भर्ती मेन्स 2022 
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

Trending news