DC vs MI Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत आज, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
Advertisement

DC vs MI Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत आज, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

DC vs MI Probable Playing 11:  दिल्ली कैपिट्स और मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 में पहली बार आमने-सामने होंगी. जानिए आज के मैच में कप्तान रोहित और डेविड वार्नर किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. 

DC vs MI Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत आज, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11

DC vs MI Probable Playing 11: दिल्ली कैपिट्स और मुंबई इंडियंस की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. MI की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथों में है. वहीं डेविड वार्नर DC की कप्तानी कर रहे हैं. लीग में अब तक दोनों टीमों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, आज के मैच को जीतकर दिल्ली और मुंबई की टीम खाता खोलना चाहेंगी. जानिए आज के मैच में रोहित और वार्नर किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. 

दिल्ली तीन, मुंबई हारी दो मैच
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 50 रन, दूसरे मैच में गुजरात टाइंटस ने 6 विकेट, राजस्थान रॉयल्स ने 57 रनों से करारी शिकस्त दी है. मुंबई इंडियंस भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 8 विकेट और चेन्नई सुपरकिंग्स से 7 विकेट से करारी शिकस्त झेल चुकी है. 

आज के मैच की डिटेल
मैच नंबर 16 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
जगह - दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम
टॉस टाइम - 7 बजे
मैच टाइम - 7.30 बजे
ब्रॉडकास्ट चैनल - स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग - जियो सिनेमा एप 

पिच रिपोर्ट (DC vs MI Pitch Report)
दिल्ली स्टेडियम की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. ओस को देखते हुए यहां टॉस जीतकर टीम पहले बॉलिंग करना पसंद करती हैं. हल्के बाद छाए रहेंगे, वहीं आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11  (Delhi Capitals Probable Playing 11)
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, राइली रुसो, अभिषेक पॉरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, चेतन साकरिया, लुंगी एनगिडी.

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Probable Playing 11)
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय.

Trending news