जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर भाजपा की हुई बैठक, अनूपगढ़ मंडल क्षेत्र में प्रवेश करेगी यात्रा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1483084

जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर भाजपा की हुई बैठक, अनूपगढ़ मंडल क्षेत्र में प्रवेश करेगी यात्रा

गर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश रथ यात्रा को आमजन का भारी समर्थन मिल रहा है और अनूपगढ़ शहर में पहुंचने पर जनाक्रोश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा.

अनूपगढ़ मंडल क्षेत्र में प्रवेश करेगी.

Anupgarh News | Jan Aakrosh Rath Yatra: जनाक्रोश रथ यात्रा कल मंगलवार को अनूपगढ़ मंडल क्षेत्र में प्रवेश करेगी. ऐसे में इस जनाक्रोश रथ यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित की गई. नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश रथ यात्रा को आमजन का भारी समर्थन मिल रहा है और अनूपगढ़ शहर में पहुंचने पर जनाक्रोश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा.

 जनाक्रोश रथ यात्रा का भव्य स्वागत

स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है. इस यात्रा के दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचकर यात्रा का भव्य स्वागत करने के साथ-साथ शहर में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों के लिए यात्रा को रवाना करेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता हरनेक सिंह कलेर ने बताया कि इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है. 

वरिष्ठ नेता कलेर ने बताया कि जनाक्रोश रथ यात्रा उधम सिंह चौक पर पहुंचने के बाद व्यापार मंडल पहुंचेगी जहां किसान मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा. इसके बाद रथयात्रा प्रेम नगर में स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास पहुंचेगी. जहां वहां के लोगों के द्वारा रथ यात्रा का भारी स्वागत किया जाएगा. वहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

नगरपालिका के उपाध्यक्ष सतपाल ने बताया कि यह रथ यात्रा बाजार के मुख्य चौक कनॉट पैलेस पर पहुंचेगी जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अध्यक्ष मनोज आखिरी के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा. अनूपगढ़ के विभिन्न पार्षदों के द्वारा इस रथयात्रा का नगर पालिका के पास स्थित शिव मंदिर के पास स्वागत किया जाएगा. यह रथयात्रा शहर के अन्य स्थानों पर होते हुए अंत में शिव मंदिर में पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- राजसमंद: जन आक्रोश रथ यात्रा समीक्षा बैठक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- जनता का समर्थन देख तिलमिला रहे

बैठक में यह हुए शामिल

इस बैठक के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा,नगरपालिका उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज असेरी, बलविंदर सिंह बहोलिया, पवन तिवारी, मुराद खान, अवतार सिंह कलेर, सुखजीत सोखी, विजय सांखला, परमजीत कौर, महेंद्र श्योराण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Reporter- Kuldeep Goyal

Trending news