राजस्थान में आई दांत कटकाटने वाली ठंड, इन जिलों का तापमान 4 डिग्री से भी कम
Advertisement

राजस्थान में आई दांत कटकाटने वाली ठंड, इन जिलों का तापमान 4 डिग्री से भी कम

प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, तो वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 27 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. 

राजस्थान में आई दांत कटकाटने वाली ठंड, इन जिलों का तापमान 4 डिग्री से भी कम

Jaipur News: बीते 48 घंटों से राजस्थान में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है. बीते 24 घंटों में जहां प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है, तो वहीं 16 जिलों में बीती रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. 

बीती रात 3.8 डिग्री के साथ फतेहपुर में सबसे सर्द प्राप्त दर्ज की गई. साथ ही इस सीजन में पहली बार प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, तो वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 27 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. 

बीते 24 घंटों में एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान जहां प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, तो वहीं करीब 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 27 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है. 

16 जिलों में बीती रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. साथ ही 7 जिलों में बीती रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर में भी गुलाबी सर्दी अपना असर दिखा रही है. बीते 24 घंटों में राजधानी जयपुर में जहां दिन का तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, तो वही जयपुर में रात का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ था, जिसके चलते तापमान स्थिर बना हुआ था, लेकिन अब मौसम में।लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव होता हुआ नजर आएगा. 

इस दौरान दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसके साथ ही अधिकतर जिलों में सुबह और शाम सर्द हवाओं और हल्का घना कोहरा भी सर्दी के साथ बढ़ाता हुआ नजर आएगा. 

Trending news