Jaipur: CM गहलोत ने साधा निशाना मारा "बुल आई" शॉट, बोले मेरे तीर निशाने पर लग रहें हैं..
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1444128

Jaipur: CM गहलोत ने साधा निशाना मारा "बुल आई" शॉट, बोले मेरे तीर निशाने पर लग रहें हैं..

Jaipur News: राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया तीरंदाजी खेल मैदान का उद्घाटन. तीरंदाजी में  गहलोत ने आजमाया हाथ, लगाया सटीक निशाना.

तीरंदाजी में हाथ आजमाते सीएम अशोक गहलोत

Jaipur News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी गई. राजस्थान यूनिवर्सिटी में करीब 23 लाख रुपये की लागत से बनाए गए तीरंदाजी खेल मैदान का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया. राजस्थान यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीधे यूनिवर्सिटी स्थित तीरंदाजी खेल मैदान पहुंचे, जहां पर उन्होंने फीता काटकर तीरंदाजी खेल मैदान का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीरंदाजी में अपने हाथ आजमाए तो, वहीं तीरंदाजी खिलाड़ियों से भी मुलाकात की.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मारा बुल आई शॉट

राजस्थान यूनिवर्सिटी के तीरंदाजी खेल मैदान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीरंदाजी में अपने हाथ आजमाते हुए नजर आए. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो बार तीर चलाए, तो वहीं तीर चलाने में मुख्यमंत्री के सारथी बने राजस्थान के तीरंदाजी के गौरव रजत चौहान. पहले निशाना जहां मुख्यमंत्री का चूका तो वहीं दूसरे निशाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परफेक्ट 10 का स्कोर करते हुए बुल आई शॉट मारा. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल की बारिकियों को भी जाना. इसके साथ ही राजस्थान के तीरंदाज खिलाड़ी रजत चौहान से भी बात की कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव और मंत्री भजन लाल जाटव और कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन भी मौजूद रहें.

यूनिवर्सिटी में जब मुख्य समारोह का आयोजन हुआ तो इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीरंदाजी में लगाए हुए निशाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि "यहां पर मेरा तीर निशाने पर लगा है, इसका मतलब है की मेरे तीर निशाने पर लग रहें हैं"

यह भी पढ़ें - Rajasthan CM : क्या सचिन पायलट को मिलने वाली है कमान ? खाचरियावास से मुलाकात की इनसाइड स्टोरी

Trending news