जयपुर में रावण की जीभ से फूंटे अंगारे, धू-धू कर चल गया अंहकार
Advertisement

जयपुर में रावण की जीभ से फूंटे अंगारे, धू-धू कर चल गया अंहकार


आदर्श नगर दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर पहुंची, विधायक रफीक खान, विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा नेता अशोक परनामी सहित कई लोग पहुंचे. 

जयपुर में रावण की जीभ से फूंटे अंगारे, धू-धू कर चल गया अंहकार

Jaipur News : आश्विन शुक्ल दशमी पर छत्र योग के बीच असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा का उल्लास छाया रहा. कोविड के चलते करीब दो साल बाद शहर में दशहरा मेले के आयोजन हुए. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर शहर में जगह-जगह रावण दहन का आयोजन हो रहा है.

आदर्श नगर दशहरा मैदान में सबसे पहले रावण दहन हुआ. आतिशी नजारों के बीच रावण का दंभ देखते-देखते धूं-धूं कर चूर हो गया. इससे पहले आसमान रंग-बिरंगे आतिशी नजारे से नहा उठा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. रावण दहन के दौरान जयश्री राम के जयकारे गूंज उठे. 

दशहरा मैदान शाम होते ही आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा. आतिशबाजी के बीच भयंकर गर्जना के बीच जैसे ही 105 फीट ऊंचे रावण की नाभी में अमृत कुंड सुखाने के लिए भगवान श्रीराम का बाण लगा तो रावण की आंखों से क्रोध की ज्वाला फूट पड़ी, आंखों से अंगारे बरसते नजर आए, वहीं मुंह से आग के गोले और नाभि-सिर पर अग्निचक्र चला तो लोग देखते ही रह गए.

तलवार से फूटती चिंगारियां और आसमान में आतिशबाजी से स्टार वार को देख लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारें लगाए. रावण का विकराल रूप देख लोग नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए. पहले 90 फीट ऊंचे कुंभकरण का पूतला फूंका गया. 

आदर्श नगर दशहरा मैदान रावण दहन कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर पहुंची, विधायक रफीक खान, विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा नेता अशोक परनामी सहित कई लोग पहुंचे. 

इससे पहले आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लवाजमे के साथ शोभायात्रा में पंचवटी में रामजानकी और स्वर्ण मृग, जटायु उद्धार, ताड़का वध की झांकियों के साथ श्रीराम और लक्ष्मण राजकुमार स्वरूप में नजर आए. शहर के आदर्श नगर दशहरा मैदान, मानसरोवर अरावली मार्ग स्थित मैदान, शास्त्री नगर के दशहरा मैदान, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित शहर में कई जगह मेले सा माहौल रहा.

गहलोत गुट में हों या फिर सचिन पायलट गुट में बड़ी आत्मनिर्भर पार्टी है- कुमार विश्वास

Trending news