Alwar: जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर पांच दिनों तक इनका भरा जाएगा पेट, NSUI ने शुरू की मुहिम
Advertisement

Alwar: जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर पांच दिनों तक इनका भरा जाएगा पेट, NSUI ने शुरू की मुहिम

Alwar: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, सीडब्ल्यूसी मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस की ओर से 5 दिन तक कराया जाएगा गरीब और बेसहारा लोगों को भोजन, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु शर्मा ने दी जानकारी.       

 

 Alwar: जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर पांच दिनों तक इनका भरा जाएगा पेट, NSUI ने शुरू की मुहिम

Alwar: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, सीडब्ल्यूसी मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर इस बार खास आयोजन किया जाएगा.पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अलवर के सांसद भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर जहां एक और अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए.वहीं, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की ओर से रात को बेसहारा एवं गरीबों को भोजन खिलाया गया.

 एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की पहल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सैनी ने बताया कि एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की ओर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु शर्मा के नेतृत्व में बिजली घर चौराहे पर कांग्रेस के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर भोजन वितरण कार्यक्रम रखा. 

यहां पर सभी लोगों ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की.उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अब दोबारा जिले का तीर्थ विकास होगा.

आज भी ये कार्यक्रम 
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु शर्मा ने बताया कि शहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए.गरीब लोगों को खाना खिलाया गया.करीब 4 दिन तक यह खाना गरीब और बेसहारा लोगों को चलता रहेगा.उन्होंने भंवर जितेंद्र को अलवर का विकास पुरुष बताते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी.

इधर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष साहुन खान ने बताया कि कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के द्वारा आज अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए.अस्पतालों में फल वितरण किया गया.बिजली घर चौराहे पर गरीब बेसहारा लोगों को भोजन खिलाया गया.

Reporter- Arun Vaishnav

ये भी पढ़ें- राजस्थान में यहां लिव इन रिलेशन मान्य, बच्चा होने के बाद भी शादी जरूरी नहीं

 

Trending news