MP Sports Award: 2022 राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा! खिलाड़ियों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1808953

MP Sports Award: 2022 राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा! खिलाड़ियों के नाम का ऐलान, देखें लिस्ट

MP News: मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि इस साल 23 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है.

MP State Level Sports Award

MP State Level Sports Award: मध्य प्रदेश (MP News) राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई है, जिसमें 23 खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है. बता दें कि प्राप्तकर्ताओं में से, 11 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित एकलव्य पुरस्कार मिलेगा, 10 को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, एक खिलाड़ी को विश्वामित्र पुरस्कार मिलेगा, और एक अन्य खिलाड़ी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

MP News: मध्य प्रदेश के इस ऐतिहासिक शिव मंदिर पर विवाद! गुर्जर और क्षत्रिय समाज ने ठोकी दावेदारी

अमन सिंह बिष्ट को एकलव्य पुरस्कार
मध्य प्रदेश में 2022 राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों (2022 State Level Sports Awards in Madhya Pradesh) में विभिन्न खेल के बेस्ट एथलीटों को सम्मानित किया गया. एकलव्य पुरस्कार आस्था डांगी (कयाकिंग-कैनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (मुक्केबाजी) और अन्य खिलाड़ियों को प्रदान किए गए हैं. वहीं विक्रम पुरस्कारों से राजू सिंह (भोपाल) और अन्य को सम्मानित किया. साथ ही रश्मी मालवीय को उत्कृष्ट कोचिंग के लिए विश्वामित्र पुरस्कार मिला, और अनिल धूपर (इंदौर) को टेनिस में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

 

एकलव्य पुरस्कार 2022

बता दें कि एकलव्य पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट एथलीटों को उनके असाधारण प्रदर्शन और खेल में योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार है.

 

आस्था दांगी (कयाकिंग-कैनोइंग)-भोपाल
अमन सिंह बिष्ट (मुक्केबाजी) - भोपाल
प्रज्ञा सिंह (तलवारबाजी) - भोपाल
आशी चौकसे (शूटिंग) - भोपाल
सौम्या तिवारी (क्रिकेट) - भोपाल
रितिका दांगी (सेलिंग)- राजगढ़
अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस)- देवास
पलक शर्मा (तैराकी) - इंदौर
खुशबू (हॉकी)-ग्वालियर
दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक)-उज्जैन
इन्द्रजीत नगर (मलखम्ब)-उज्जैन

विक्रम पुरस्कार 2022

राजू सिंह (घुड़सवारी) - भोपाल
आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस) - देवास
नीतू वर्मा (कयाकिंग-कैनोइंग)- सीहोर
भूरक्षा दुबे (वुशू)-अशोकनगर 
प्रगति दुबे (शूटिंग)-रायसेन
सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबॉल) - इंदौर
आवेश खान (क्रिकेट)- इंदौर
नीरज राणा (हॉकी)-ग्वालियर
धनंजय दुबे (दिव्यांग वर्ग) (टेनिस))-ग्वालियर
राजवीर सिंह पंवार -उज्जैन

विश्वामित्र पुरस्कार 2022:
रश्मी मालवीय (बैडमिंटन कोच) - भोपाल

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022:

अनिल धूपर (टेनिस) - इंदौर

रिपोर्ट: प्रमोद शर्मा (भोपाल)

Trending news