Congress Candidates List: कांग्रेस की 8वीं लिस्ट में MP के तीन उम्मीदवार, सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह पर दांव
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2176945

Congress Candidates List: कांग्रेस की 8वीं लिस्ट में MP के तीन उम्मीदवार, सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह पर दांव

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की बाकी 6 सीटों में से 3 पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. देखिए लिस्ट...

 

Congress Candidates List: कांग्रेस की 8वीं लिस्ट में MP के तीन उम्मीदवार, सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह पर दांव

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 8वीं लिस्ट जारी कर दी है. इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से 14 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. सूची में मध्य प्रदेश से कुल 3 नाम शामिल हैं. गुना से सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह पर दांव लगाया गया है. दमोह से तरवर सिंह लोधी और विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है.

 

इन्हें मिला टिकट
गुना से राव यादवेंद्र सिंह 
दमोह से तरवर सिंह लोधी 
विदिशा से प्रताप भानु शर्मा 

इन सीटों पर सस्पेंस बरकरार
आपको बता दें कि कांग्रेस अब तक मध्य प्रदेश की 29 में से 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. ग्वालियर, मुरैना और खंडवा सीटें अभी भी होल्ड पर हैं. वहीं खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ दी गई है.

 

 

 

25 सीटों में सिर्फ एक पर महिला प्रत्याशी
मध्य प्रदेश में अब तक घोषित 25 सीटों में से कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट पर महिला को टिकट दिया है. शनिवार को जारी 12 सीटों की सूची में रीवा सीट से नीलम अभय मिश्रा को टिकट दिया गया है.

MP की 25 सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ




आमने-सामने
सीट बीजेपी कांग्रेस
दमोह राहुल सिंह लोधी तरवर सिंह लोधी
सीधी डॉ.राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी संजय शर्मा
जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर  
विदिशा शिवराज सिंह चौहान प्रताप भानु शर्मा
ग्वालियर भारत सिंह कुशवाहा  
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया यादवेंद्र सिंह
सागर लता वानखेड़े गुड्डू राजा बुंदेला
भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव
रतलाम अनीता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल
बालाघाट भारती पारधी सम्राट सारस्वत
छिंदवाड़ा नत्थन शाह कबरेती नकुलनाथ
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल  
भिंड संध्या राय फूलसिंह बरैया
टीकमगढ़ वीरेंद्र खटीक पंकज अहिरवार
खजुराहो वीडी शर्मा SP के लिए छोड़ी
रीवा जर्नादन मिश्रा नीलम अभय मिश्रा
शहडोल हिमाद्री सिंह फुन्देलाल मार्को
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेन्द्र मालवीय
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
खरगोन गजेंद्र पटेल पोरलाल खरते
बैतूल दुर्गादास ऊइके रामू टेकाम
इंदौर शंकर लालवानी अक्षय कांति बम
उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम
सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाह

 

Trending news