Khatron Ke Khiladi 12 में कंटेस्टेंट Kanika Mann ने Rohit Shetty से बुलवाया हरियाणवी डायलॉग, बोले- ‘आग लगा दे छोरी’
Advertisement
trendingNow11240404

Khatron Ke Khiladi 12 में कंटेस्टेंट Kanika Mann ने Rohit Shetty से बुलवाया हरियाणवी डायलॉग, बोले- ‘आग लगा दे छोरी’

Rohit Shetty Speak in Haryanvi: खतरों के खिलाड़ी 12 के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) गजब की हरियाणवी बोलते दिख रहे हैं और उनका ये टेस्ट ले रही हैं कंटेस्टेंट कनिका मान (Kanika Mann). आप भी देखिए रोहित शेट्टी का देसी अंदाज.

(फोटो - सोशल मीडिया)

Khatron Ke Khiladi Season 12: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 इन दिनों खूब चर्चा में है. जल्द ही इसका आगाज भी होने जा रहा है. फिलहाल सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी कई वीडियो छाई हुई हैं. अब लेटेस्ट वीडियो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हरियाणवी में डायलॉग बोलते दिख रहे हैं और ये मस्ती भरा टास्क दिया है शो की कंटेस्टेंट कनिका मान ने. 

हरियाणवी बोलने में रोहित शेट्टी ने गाड़ा लट्ठ

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी जहां काफी खतरनाक स्टंट शो के कंटेस्टेंट से करवाते हैं तो उन्हें रिलैक्स करने के लिए मस्ती मजाक भी खूब चलता रहता है. अब कनिका मान और रोहित शेट्टी के बीच ऐसी ही मस्ती भरी वीडियो सामने आई है जिसमें रोहित को कनिका हरियाणवी में कुछ लाइन बोलने के लिए कहती हैं. कनिका हिंदी में बोलती हैं और रोहित उन्हें हरियाणवी में बोलकर सुनाते हैं. इस वीडियो को देख मजा दुगना ना हो जाए तो कहना.

डर का सामना कर रहे हैं कंटस्टेंट

हर बार की तरह इस बार भी कई जाने माने सेलेब्स इस शो का हिस्सा बने हैं. शिवांगी जोशी, रुबीना दिलैक, सृति झा, कनिका मान के अवावा प्रतीक सेहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया भी डर का सामना करते हुए नजर आने वाले हैं. शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं जिनमें से लेटेस्ट प्रोमो में शिवांगी जोशी खतरों से घिरी हुई नजर आ रही हैं. शिवांगी जोशी को भूखे मगरमच्छों के बीच छोड़ा जाता है जिन्हें उन्हें खाना खिलाना है. 

खतरों के खिलाड़ी 12 इसी शनिवार से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होने जा रहा है. जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं. शो के प्रोमो देखकर उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है. इसका पिछला सीजन भी जबदस्त हिट रहा था इस बार के कंटेस्टेंट भी काफी धमाकेदार लग रहे हैं.   

यह भी पढ़ेंः तो क्या R Madhavan की वजह से नहीं बनेगी Tanu Weds Manu 3? बोले- ‘मैं अब मनु के रोल में वापसी नहीं कर सकता’

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक करें Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक

 

Trending news