Priyanka-Nick: 'आर यू किडिंग मी...', प्रियंका की होली पार्टी फोटोज देख पति निक का मचला दिल, कर बैठे ऐसा कमेंट
Advertisement

Priyanka-Nick: 'आर यू किडिंग मी...', प्रियंका की होली पार्टी फोटोज देख पति निक का मचला दिल, कर बैठे ऐसा कमेंट

Priyanka Chopra Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रोमन पार्टी लुक की फोटोज हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. प्रियंका की देसी गर्ल लुक वाली फोटोज पर निक जोनस का कमेंट जमकर वायरल हो रहा है. 

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Nick Jonas Comment on Priyanka Chopra Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक बड़े ज्वेलरी ब्रांड के स्टोर लॉन्च के लिए इंडिया आई थीं. स्टोर लॉन्च इवेंट के बाद एक्ट्रेस ईशा अंबानी (Isha Ambani) की रोमन होली पार्टी में भी शामिल हुईं. जहां एक्ट्रेस पिंक कलर की हाई स्लिट साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई नजर आईं. वहीं अब प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने सिजलिंग साड़ी लुक वाली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति निक जोनस का दिल भी मचल गया है. निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका चोपड़ा की फोटोज पर ऐसा कमेंट किया है, जो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

निक जोनस का कमेंट हो रहा वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पिंक हाई स्लिट साड़ी वाली फोटोज शेयर की थीं. इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा बला की खूबसूरत लग रही हैं. प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती पर फैंस तो फैंस हॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के पति भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपनी पत्नी यानी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ में कमेंट बॉक्स में लिख दिया- Dear God. फिर इतने में निक जोनस (Nick Jonas Instagram) नहीं रुके, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी में पोस्ट कर डाली और उसपर लिखा- Are You Kidding me. प्रियंका की फोटोज पर निक का ये रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है.  

fallback

​आलिया भट्ट-मृणाल ठाकुर के अलावा मधुबाला की बायोपिक के लिए फैंस ने सुझाए इन टॉप एक्ट्रेसेस के नाम

इंडिया में हैं प्रियंका चोपड़ा!

बता दें, निक जोनस (Priyanka Chopra Husband) से शादी करने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजलिस शिफ्ट हो गई हैं. प्रियंका चोपड़ा 14 मार्च 2024 को बेटी मालती मैरी के साथ इंडिया पहुंची थीं. वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म लव अगेन और प्राइम वीडियो की सीरीज सिटाडेल में दिखाई दी थीं, जहां वह रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं.   

'चोली के पीछे क्या है...', नहीं करना चाहती थीं नीना गुप्ता, पहले किया इनकार; फिर ऐसे हुईं राजी

Trending news