Independence Day: आसमान से लेकर घर की बालकनी तक, बॉलीवुड के सितारों ने यूं लुटाया तिरंगे पर अपना प्यार
Advertisement
trendingNow11826252

Independence Day: आसमान से लेकर घर की बालकनी तक, बॉलीवुड के सितारों ने यूं लुटाया तिरंगे पर अपना प्यार

Bollywood Celebrate Independence Day: बॉलीवुड एक्टर्स भी हर त्योहार को खास अंदाज में मनाते हैं. लिहाजा आजादी के पर्व की रौनक भी यहां नजर आई. सेलेब्स ने खास अंदाज में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.

Independence Day: आसमान से लेकर घर की बालकनी तक, बॉलीवुड के सितारों ने यूं लुटाया तिरंगे पर अपना प्यार

Bollywood Actors Post on Independence Day: कोई भी त्योहार हो बॉलीवुड में इसे खुले दिल से सेलेब्स मनाते हैं. लिहाजा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी बॉलीवुड के सितारे जमकर जश्न मनाते दिखे. आसमान से लेकर घर की बालकनी तक में हिंदी सिनेमा के एक्टर्स ने तिरंगे पर खूब प्यार लुटाया. कोई विदेशी धरती पर तिरंगे को लहराता दिखा तो कोई अपने घर पर ही तिरंगे के सम्मान में झुक गया. चलिए बताते हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने कैसे इस खास दिन को सेलिब्रेट किया.
कार्तिक आर्यन ने भी इस मौके पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है जिसमे वो अपने Pet के साथ नजर आए. उनकी इस पोस्ट को फैंस ने भी खूब पसंद किया है. 

वहीं कैटरीना कैफ भले ही विदेशी हैं लेकिन अब भारत से उनका गहरा नाता है. भई...वो दिल से तो हिंदुस्तानी पहले ही बन चुकी थीं लेकिन विक्की कौशल से शादी के बाद तो पूरी तरह इंडिया की हो गई हैं. दोनों ने अपने घर पर ही आजादी का जश्न मनाया और उनके घर की बालकनी में तिरंगा लहराता हुआ दिखा. वहीं दोनों बैक पोज देते दिख रहे हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद देशभक्ति पर बेस्ड दो फिल्में कर चुके हैं लिहाजा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वो भी तिरंगे पर खूबसूरती से प्यार लुटाते दिखे. उन्होंने भी अपने घर की बालकनी में तिरंगा फरहाया. 

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने विदेशी धरती पर इस बार आजादी का जश्न मनाया और तिरंगा फहराया. न्यू जर्सी में तमन्ना भाटिया को ये मौका मिला जहां वो इंडिया डे परेड का हिस्सा बनीं. 
  

फरहान अख्तर ने आजादी के इस खास पर्व की शुभकामनाएं फैंस को खास अंदाज में ही दी. उन्होंने पैराग्लाइडिंग करते हुए तस्वीर शेयर की और ये पैराग्लाइडर तिरंगे के रंग का था. लिहाजा फरहान ने आसमान में भारत का तिरंगा फहरा दिया.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

सलमान खान ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाथ में तिरंगा लेकर फहराया और अपने फैंस को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दीं. 

Trending news