IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था?
Advertisement
trendingNow11246184

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था?

IAS Interview Question: प्रतियोगी परीक्षा में कैंडिडेट्स से कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जिनका जवाब काफी सरल होता है लेकिन,आपको काफी सोच समझ कर उनका उत्तर देना होता है. 

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था?

IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 

सवाल 1 - भारत में निर्मित प्रथम मूक भारतीय फिल्म कौन सी है?
(क) राजा हरिश्चन्द्र
(ख) किशन कन्हैया
(ग) पुंडलिक
(घ) भीष्म प्रतिज्ञा

सवाल 2 - प्रथम भारतीय रंगीन फिल्म कौन सी है?
(क) राजा हरिश्चन्द्र
(ख) किशन कन्हैया
(ग) सीता विवाह
(घ) सती सुलोचना

सवाल 3 - विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह कौन सा है?
(क) इंडोनेशिया
(ख) अण्डमान
(ग) स्कॉटलैण्ड
(घ) अन्य

सवाल 4 - विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म कहां स्थित है?
(क) खड़गपुर
(ख) शोलापुर
(ग) गोरखपुर
(घ) जोधपुर

सवाल 5 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद सुभाषचन्द्र बोस ने निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की थी?
(क) कृषक प्रजा पार्टी
(क) कांग्रेस समाजवादी पार्टी
(ग) स्वराज पार्टी
(घ) फॉरवर्ड ब्लॉक

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं विश्व में प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?

सवाल 6 - महात्मा गांधी द्वारा सम्पादित अंग्रेजी साप्ताहिक था?
(क) केसरी
(ख) यंग इण्डिया
(ग) केसरी
(घ) इनमें से कोई नहीं

सवाल 7 - हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी?
(क) दया राम साहनी
(ख) राखलदास बनर्जी
(ग) एम. एम. वत्स
(घ) अन्य

सवाल 8 - पानीपत की दूसरी लड़ाई किनके बीच हुई थी?
(क) बैरम खान और हेमचंद्र विक्रमादित्य
(ख) अकबर और मिर्जा हकीम
(ग) अकबर और बैरम खान
(घ) अकबर और राणा प्रताप

सवाल 9 - ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था?
(क) बेविलोन में
(ख) एब्रे में
(ग) बेथलहेम में
(घ) बेरुत में

सवाल 10 - डायनामाइट के आविष्कारक निम्नलिखित में से कौन थे?
(क) आइन्स्टाइन
(ख) न्यूटन
(ग) अल्फ्रेड नोबेल
(घ) मेडम क्यूरी

यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (क) राजा हरिश्चन्द्र
2. (ख) किशन कन्हैया
3. (क) इंडोनेशिया
4. (ग) गोरखपुर
5. (घ) फॉरवर्ड ब्लॉक
6. (ख) यंग इण्डिया
7. (क) दया राम साहनी
8. (क) बैरम खान और हेमचंद्र विक्रमादित्य
9. (ग) बेथलहेम में
10. (ग) अल्फ्रेड नोबेल

अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.

Trending news