GK Quiz: किसानों का मित्र किस जीव को कहा जाता है, क्या आप जानते हैं जवाब?
Advertisement
trendingNow12028700

GK Quiz: किसानों का मित्र किस जीव को कहा जाता है, क्या आप जानते हैं जवाब?

GK Quiz: जनरल नॉलेज हमारा आईक्यू बढ़ाते है. पढ़ने- लिखने की बात आए और जीके की बात न हो ऐसा होना तो नामुमकिन है. हम फिर जनरल नॉलेज से जुड़ी एक क्विज लाए हैं जो आपके बहुत काम की, लेकिन आसान हैं. 

GK Quiz: किसानों का मित्र किस जीव को कहा जाता है, क्या आप जानते हैं जवाब?

Trending GK Quiz: सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में जीके के प्रश्न पूछे जाते हैं. परीक्षा चाहे कक्षा 12वीं के आधार पर होने हो या ग्रेजुएशन लेवल की या फिर देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी ही क्यों न हो, इन सभी के लिए जीके की तैयारी करनी पड़ती है.

जॉब इंटरव्यू में भी जनरल नॉलेज के सवाल पूछे ही जाते हैं. ऐसे में हम यहां जनरल नॉलेज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जो किसी भी कॉम्पिटीटिव एग्जाम व सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. आप इन प्रश्नों का सही जवाब देकर परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे. अगर आपको यहां दिए जा रहे सवालों के जबाव पहले से ही आते हैं तो आपका रिवीजन भी हो जाएगा. 

सवाल  - भारत में सपनों का शहर किसे कहा जाता है?
जवाब  - भारत में सपनों का शहर मुंबई को कहते हैं. 

सवाल  - राजस्थान का दिल किस शहर को कहा जाता है?
जवाब  - राजस्थान का दिल अजमेर को कहते हैं. 

सवाल  - विश्व का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है?
जवाब  -  दुनिया का सबसे छोटा बर्ड गुंजन पक्षी (Hummingbird) है.

सवाल  - पहले स्वदेशी कंप्यूटर का क्या नाम था?
जवाब - पहले स्वदेशी कंप्यूटर का नाम सिद्धार्थ था.

सवाल  - आईसीसी (ICC) का मुख्यालय कहां है?
जवाब - आईसीसी का हेडक्वार्टर दुबई में स्थित है. 

सवाल  - ज्यादा तेल खाने से कौन सी बीमारी हो सकती है?
जवाब  - कब्ज की समस्या

सवाल  - किसानों का मित्र किस जीव को कहा जाता है?
जवाब  - केंचुआ को किसानों का मित्र कहा जाता है.

सवाल  - सोने का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?
जवाब  - पूरी दुनिया में सोने का सबसे ज्यादा उत्पादन चीन में होता है. 

सवाल  - किस राज्य को 'स्लीपिंग स्टेट ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है?
जवाब  - मध्य प्रदेश

Trending news