KBC Questions: कौन बनेगा करोड़पति में चीता पर पूछा 75 लाख का सवाल, ये था जवाब; पर कंटेस्टेंट ने छोड़ दिया शो
Advertisement

KBC Questions: कौन बनेगा करोड़पति में चीता पर पूछा 75 लाख का सवाल, ये था जवाब; पर कंटेस्टेंट ने छोड़ दिया शो

KBC Question Answer: आज हम आपको ऐसे ही सवालों के जवाब बता रहे हैं जोकि कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन में पूछे गए हैं.

KBC 14

Kaun Banega Crorepati 14: पढ़ाई की जब बात आती है तो कौन बनेगा करोड़पति को हम कैसे भूल सकते हैं. कौन बनेगा करोड़पति में भी तो GK (जनरल नॉलेज) के ही सवाल होते हैं. अगर आप इन सभी सवालों के सबी जवाब दे दें तो आप करोड़पति बन सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही सवालों के जवाब बता रहे हैं जोकि कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन में पूछे गए हैं. इनमें से एक सवाल तो सीबीएसई के पोर्टल से जुड़ा हुआ था. इसमें एक सवाल ऐसा पूछा गया जब कंटेस्टेंट ने गेम ही छोड़ दिया और यह सवाल बहुत आसान था और 75 लाख रुपये के लिए था.

इनमें से भगवान गणेश का नाम नहीं है?
A. गजानन
B. उपेंद्र
C. वक्रतुण्डा
D. विनायक

जवाब- उपेंद्र

इनमें से किस क्रिया में रबर की डोरी से बांधकर कोई ऊंचाई से कूदता है?
A. पैरासेलिंग
B. ट्रैकिंग
C. त्रिकूद
D. रस्सी बांधकर कूदना

जवाब-  बंजी जंपिंग (रस्सी बांधकर कूदना)

इनमें से आमतौर पर 'स्नूज़ बटन' किसमें मिलेगा?
A. किताब
B. अलार्म घड़ी
C. प्रेशर कुकर
D. पेसमेकर

जवाब- अलार्म घड़ी

कार में टेल-लाइट कहां मिल सकती है?
A. सामने
B. साइड पर
C. पीठ पर
D. छत पर

जवाब- सबसे पीछे

एशिया में अपनी तरह के सबसे बड़े मेलों में से एक सोनपुर मेला किस व्यापार के लिए लोकप्रिय है?
A. हीरे
B. पौधे
C. जानवरों
D. कपड़े

जवाब- पशु यानी जानवरों के लिए

बिहार के सिलाव में किस बहुस्तरीय वस्तु को भौगोलिक संकेतक यानी जीआई टैग दिया गया है?
A. पेठा
B. खाजा
C. सेव
D. लड्डू

जवाब- खाजा

इनमें से किस खेल के लिए नेट के शीर्ष पर ऊंचाई सबसे अधिक है?
A. वालीबाल
B. टेनिस
C. बैडमिंटन
D. टेबल टेनिस

जवाब- वालीबाल

हिंदी मुहावरा 'हट्टा-कट्टा' का अर्थ है?
A. कमज़ोर
B. निष्पक्ष
C. बलवान
D. छोटा

जवाब- बलवान

किस रासायनिक तत्व का नाम वास्तविक व्यक्ति के नाम पर नहीं है?
A. नॉबेलियम
B. लोरेनसियम
C. सीबोर्गियम
D. प्लूटोनियम

जवाब- प्लूटोनियम

राजगीर, वाराणसी और कुशीनगर जैसे स्थानों की यात्रा करने वाली महा परिनिर्वाण एक्सप्रेस इनमें से किस धर्मगुरु की आध्यात्मिक मार्ग से गुजरती है??
A. भगवान महावीर
B. भगवान बुद्ध
C. गुरु नानक देव जी
D. गुरु गोबिंद सिंह जी

जवाब- भगवान बुद्ध

इनमें से कौन सा दस्तावेज घोषित करता है कि भवन स्वीकृत योजनाओं के अनुसार बनाया गया है और रहने या काम करने के लिए तैयार है?
A. वस्तु प्रमाणपत्र
B. विपक्ष प्रमाणपत्र
C. अधिभोग प्रमाणपत्र
D. ओवरटाइम सर्टिफिकेट

जवाब-  ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट यानी अधिभोग प्रमाणपत्र

1947 में कोरिया के महाराजा ने भारत में किस पशु प्रजाति के अंतिम ज्ञात जीवित सदस्यों को गोली मार दी थी? (75 लाख का सवाल)
A. नीलगिरि तहरी
B. एशियाई चीता
C. सुमात्रा गैंडा
D. गुलाबी सिर वाला बतख

जवाब- एशियाई चीता

यदि CBSE के 'परीक्षा संगम' पोर्टल के दो खंडों का नाम गंगा और यमुना रखा गया है, तो तीसरे खंड का नाम क्या है?
A. सरस्वती
B. डेक्कन
C. हिमालय
D. कोंकण

जवाब- सरस्वती

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news