मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, अधिकारिक तौर पर बने मध्य प्रदेश के CM
Advertisement

मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, अधिकारिक तौर पर बने मध्य प्रदेश के CM

MP-Chattisgarh CM Swearing Ceremony: मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने अपने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बतौर शपथ ले ली है. आज से वह अधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं.

मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, अधिकारिक तौर पर बने मध्य प्रदेश के CM

MP-Chattisgarh CM Swearing Ceremony: मध्यप्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. अब वह अधिकारिक तौर पर MP के मुख्यमंत्री बन गए हैं. मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे. उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ते. प्रोग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के दूसरे मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. समारोह लाल परेड ग्राउंड में सुबह साढ़े 11 बजे आयोजित हुआ.

PM मोदी होंगे शामिल
प्रोग्राम से पहले शर्मा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.’’ चौहान ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री होने के नाते यह देखना उनका कर्तव्य है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां की जाएं. भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी समारोह में शामिल होंगे. 

उज्जैन के लोग हुए शामिल
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, खासकर यादव के गृहनगर उज्जैन से लोग मौजूद रहे. कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए, भाजपा ने सोमवार को यादव को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए.

छत्तीसगढ़ में लेंगे शपथ
उधर छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार यानी आज शपथ ग्रहण करेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीनियर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा. 

ऐतिहासिक होगा प्रोग्राम
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह एक ‘‘ऐतिहासिक’’ कार्यक्रम होगा. भाजपा ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता साय (59) को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना. नई कैबिनेट में किसे शामिल किया जाएगा और क्या राज्य में दो उप मुख्यमंत्री होंगे, इन अटकलों के बीच साव ने कहा, ‘‘शपथ लेने वाले नेताओं की संख्या के बारे में समय आने पर जानकारी मिल जाएगी.’’

Trending news