Nobel Prize: फ्रांसीसी लेखिका Annie Ernaux को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया गया है. नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये किया जाता है.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 6, 2022, 06:23 PM IST
  • तीन वैज्ञानिकों को सयुंक्त रूप से मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
  • रसायन विज्ञान के लिए इन्हें मिला इस साल का नोबेल पुरस्कार
Nobel Prize: फ्रांसीसी लेखिका Annie Ernaux को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली: इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया गया है. नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये किया जाता है. 

तीन वैज्ञानिकों को सयुंक्त रूप से मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में बृहस्पतिवार को विजेता की घोषणा की. निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया. 

तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं. 

रसायन विज्ञान के लिए इन्हें मिला इस साल का नोबेल पुरस्कार

रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और तथा अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी. 

यह भी पढ़िए: Thailand Mass Shooting: 34 लोगों को मारने के बाद हत्यारे ने की आत्महत्या, अपने बच्चे को भी भी मौत के घाट उतारा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़