RAMADAN 2023: रमजान के पाक महीने में जानें क्या हैं अल्लाह के 99 नाम

RAMADAN 2023: रमजान का महीना चल रहा है. इस्लाम को मानने वाले लोग रमजान के महीने को काफी पाक और पावन मानते हैं. इस दौरान वे खुदा की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं. रमजान जिसे रमदान भी कहा जाता है, यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल का 9वां महीना होता है. इस महीने की समाप्ति के बाद शव्वाल यानी दसवें महीने की शुरुआत होती है. इस्लाम धर्म को कुबूल करने वाले लोग शव्वाल के पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं. 

Written by - Pramit Singh | Last Updated : Apr 1, 2023, 04:12 PM IST
  • 23 मार्च से हुई है रमजान की शुरुआत
  • तीन हजार से अधिक हैं अल्लाह के नाम
RAMADAN 2023: रमजान के पाक महीने में जानें क्या हैं अल्लाह के 99 नाम
नई दिल्लीः ​RAMADAN 2023: रमजान का महीना चल रहा है. इस्लाम को मानने वाले लोग रमजान के महीने को काफी पाक और पावन मानते हैं. इस दौरान वे खुदा की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं. रमजान जिसे रमदान भी कहा जाता है, यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल का 9वां महीना होता है. इस महीने की समाप्ति के बाद शव्वाल यानी दसवें महीने की शुरुआत होती है. इस्लाम धर्म को कुबूल करने वाले लोग शव्वाल के पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं. 
 
23 मार्च से हुई है रमजान की शुरुआत
साल 2023 में रमजान की शुरुआत 23 मार्च से हुई है और इसकी समाप्ति 21 अप्रैल को होगी. वहीं, 22 अप्रैल को इस्लाम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर का त्योहार मनाएंगे. 
 
तीन हजार से अधिक हैं अल्लाह के नाम
इस्लामिक मान्यता के अनुसार अल्लाह के कुल तीन हजार से अधिक नाम हैं. इनमें से एक हजार नाम खुद अल्लाह के सिवा कोई दूसरा नहीं जानता है. एक हजार नाम वे हैं जिन्हें फरिश्तों के अलावा किसी दूसरे को पता नहीं है. बाकी के एक हजार नाम वे हैं, जिन्हें हम जानते हैं और ये नाम पैगम्बरों से हम तक पहुंचे हैं.  
 
इन जगहों पर दर्ज हैं एक हजार नाम
इन एक हजार नामों में से तीन सौ नाम तौरेत में, तीन सौ जबूर में, तीन सौ इन्जील में तो एक सौ नाम कुरान में दर्ज हैं. ऐसे में आइए उन सौ नामों और उनके अर्थ के बारे में जानते हैं, जो कुरान में दर्ज हैं. 
 
कुरान में दर्ज अल्लाह तआला के 99 नाम
1. अर रहमान- बहुत मेहरबान, 2. अर रहीम- निहायत रहम वाला, 3. अल मलिक- बादशाह, 4. अल कुद्दुस- पाक जात, 5. अस सलाम- सलामती वाला, 6. अल मु अमिन- अमन देने वाला, 7. अल मुहयमिन- निगरानी करने वाला, 8. अल अजीज- गालिब, 9. अल जब्बार- नुकसान को पूरा करने वाला, 10. अल मुतकब्बिर- बड़ाई वाला, 11. अल खालिक- पैदा करने वाला
 
12. अल बारी- जान डालने वाला, 13. अल मुसव्विर- सूरतें बनाने वाला, 14. अल गफ्फार- बख्शने वाला, 15. अल कहहार- सब को अपने काबू में रखने वाला, 16. अल वहहाब- बहुत अता करने वाला, 17. अर रज्जाक- रिजक देने वाला, 18. अल फतताह- खोलने वाला, 19. अल अलीम- खूब जानने वाला, 20. अल काबिज- नपी तुली रोजी देने वाला, 21. अल बासित- रोजी को फराख देने वाला, 22. अल खाफिज- पस्त करने वाला
 
23. अर राफी- बुलंद करने वाला, 24. अल मुईज- इज्जत देने वाला, 25. अल मुजिल- जिल्लत देने वाला, 26. अस समी- सब कुछ सुनने वाला, 27. अल बसीर- सब कुछ देखने वाला, 28. अल हकम- फैसला करने वाला, 29. अल अदल- अदल करने वाला, 30. अल लतीफ- बारीक बी, 31. अल खबीर- सब से बेखबर, 32. अल हलीम- निहायत बुर्दबार, 33. अल अजीम- बुजुर्ग
 
34. अल गफूर- गुनाहों को बख्शने वाला, 35. अश शकूर- कदरदान, 36. अल अली- बहुत बुलंद, 37. अल कबीर- बहुत बड़ा, 38. अल हफीज- निगेहबान, 39. अल मुक्त- सब को रोजी व तवानाई देने वाला, 40. अल हसीब- काफी, 41. अल जलील- बुजुर्ग, 42. अल करीम- बेइंतहा करम करने वाला, 43. अर रकीब- निगेहबान, 44. अल मुजीब- दुआएं सुनने और कुबूल करने वाला
 
45. अल वासिऊ- कुशादगी देने वाला, 46. अल हकीम- हिकमत वाला, 47. अल वदूद- मुहब्बत करने वाला दोस्त, 48. अल मजीद- बड़ी शान वाला, 49. अल बाईस- उठाने वाला, 50. अश शहीद- हाजिर, 51. अल हक- सच्चा मालिक, 52. अल वकील- काम बनाने वाला, 53. अल कवी- शक्तिशाली, 54. अल मतीन- कुव्वत वाला, 55. अल वली- हिमायत करने वाला

56. अल हमीद- खूबियों वाला, 57. अल मुह्सी- गिनने वालाॉ, 58. अल मुब्दी- पहली बार पैदा करने वाला, 59. अल मुईद- दोबारा पैदा करने वाला, 60. अल मुहयी- जिंदा करने वाला, 61. अल मुमीत- मारने वाला, 62. अल हय्युल- जिंदा, 63. अल कय्यूम- सब को कायम रखने और निभाने वाला, 64. अल वाजिद- हर चीज़ को पाने वाला, 65. अल माजिद- बुज़ुर्गी और बड़ाई वाला, 66. अल वाहिद- एक

67. अल अहद- अकेला, 68. अस समद- बे नियाज, 69. अल कादिर- कुदरत रखने वाला, 70. अल मुक्तदिर- पूरी कुदरत रखने वाला, 71. अल मुकद्दम- आगे करने वाला, 72. अल मुअख्खर- पीछे और बाद में रखने वाला, 73. अल अव्वल- सब से पहले, 74. अल आखिर- सब के बाद, 75. अज जाहिर- स्पष्ट, जाहिर, 76. अल बातिन- पोशीदा, 77. अल वाली- बिगड़ी बनाने वाला
 
78. अल मुताआली- सब से बलंद व बरतर, 79. अल बर- बड़ा अच्चा सुलूक करने वाला, 80. अत तव्वाब- सब से ज्यादा कुबूल करने वाला, 81. अल मुन्ताकिम- बदला लेने वाला, 82. अल अफुव्व- बहुत ज्यादा माफ करने वाला, 83. अर रऊफ- बहुत बड़ा मुश्फिक, 84. मालिकुल मुल्क- मुल्कों का मालिक, 85. जुल जलाली वल इकराम- अजमतो जलाल और इकराम वाला, 86. अल मुक्सित-  अदलो इन्साफ कायम करने वाला, 87. अल जामिऊ- सब को जमा करने वाला, 88. अल गनी- बड़ा बेनियाज व बेपरवा
 
89. अल मुग्नी- बेनियाज व गनी बना देने वाला, 90. अल मानिऊ- देने वाला, 91. अज जार्र- नुकसान पहुँचाने वाला, 92. अन नाफिऊ- नफा पहुँचाने वाला, 93. अन नूर- सर से पैर तक नूर बख्शने वाला, 94. अल हादी- सीधा रास्ता दिखाने और चलाने वाला, 95. अल बदी- बेमिसाल चीज को इजाद करने वाला, 96. अल बाकी- हमेशा रहने वाला, 97. अल वारिस- सब के बाद मौजूद रहने वाला, 98. अर रशीद- बहुत रहनुमाई करने वाला, 99. अस सबूर- बड़े तहम्मुल वाला.
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़