भारत दौरे पर आए NASA प्रमुख बिल नेल्सन, अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को लेकर की बातचीत

NASA Administrator Visit India: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख अपनी भारत यात्रा में आए हैं. इस दौरान नेल्सन ने कहा कि अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं.  

Written by - Shruti Kaul | Last Updated : Nov 28, 2023, 08:01 PM IST
  • भारत का दौरा कर रहे हैं नासा प्रमुख नेल्सन
  • अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से करेंगे मुलाकात
भारत दौरे पर आए NASA प्रमुख बिल नेल्सन, अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को लेकर की बातचीत

नई दिल्ली: NASA Administrator Visit India: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के प्रशासक बिल नेल्सन इसरो ISRO साइंटिस्ट्स से मीटिंग करने के लिए अपनी भारत यात्रा पर आए हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेरिका और भारत अगले साल यानी 2024 के अंत तक क भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं. 

ISRO करेगी अंतरिक्ष यात्री का चयन    
संवाददाताओं से बात करते हुए नासा प्रमुख नेल्सन ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि भारत अगर चाहे तो अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में नयी दिल्ली के साथ सहयोग करने के लिए वाशिंगटन तैयार होगा. नेल्सन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि उस समय तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन होगा. मुझे लगता है कि भारत 2040 तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन चाहता है और अगर भारत चाहता है कि हम उसके साथ सहयोग करें तो निश्चित रूप से हम उपलब्ध होंगे, लेकिन यह भारत पर निर्भर है." 

2040 तक चंद्रमा पर जाएंगे अंतरिक्ष यात्री 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ISRO से 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने का लक्ष्य रखने की बात कही है. नेल्सन ने मंगलवार को साइंस और टेक्नोलॉजी जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. 

राकेश शर्मा से मिलेंगे नेल्सन 
नासा( NASA)  के प्रशासक बिल नेल्सन का अपनी इस भारत यात्रा में अंतरिक्ष क्षेत्र के व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठक के लिए मुंबई जाने का कार्यक्रम है. वहीं उनका बेंगलुरु में इसरो (ISRO) मुख्यालय का दौरा करने और भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से भी मिलने का कार्यक्रम है.  

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़