स्टाइलिश दिखने के लिए मिस इंडिया सिनी शेट्टी कराया ऐसा फोटोशूट, रिवीलिंग साड़ी पर टिकी रह गई नजरें

मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने अभी एक्टिंग में कदम भी नहीं रखा है. अभी से उनकी फैन फॉलोइंग काफी लंबी हो गई है. फैंस उनके हर लुक पर फिदा रहते हैं. इसी बीच अब सिनी ने फिर से सभी को ध्यान खींच लिया है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 23, 2022, 08:17 PM IST
  • सिनी शेट्टी हर लुक में हॉट दिखती हैं
  • सिनी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं
स्टाइलिश दिखने के लिए मिस इंडिया सिनी शेट्टी कराया ऐसा फोटोशूट, रिवीलिंग साड़ी पर टिकी रह गई नजरें

नई दिल्ली: मिस इंडिया 2022 (Miss India 22) का खिताब अपने नाम करने वाली कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के चाहने वाले आज दुनियाभर में हैं. उन्होंने अपनी खूबसूरती से सभी को मदहोश कर दिया है, वहीं, लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. सिनी भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहने की पूरी कोशिश करती हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं Sini Shetty

सिनी अक्सर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब फैंस को भी उनके नए लुक्स का बेसब्री से इंतजार रहने लगा है. यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर सिनी के फॉलोअर्स की लिस्ट भी तेजी से बढ़ती जा रही है. हालांकि, खुद सिनी भी इस मामले में कभी अपने चाहने वालों का दिल नहीं दुखातीं.

सिनी शेट्टी ने पहनी हाई थाई स्लिट साड़ी

अब लेटेस्ट फोटोशूट में सिनी को साड़ी स्टाइल ड्रेस पहने देखा जा रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की झलक दिखाई है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

इन फोटोज में सिनी को सीढ़ियों पर खड़ें होकर पोज देते हुए देखा जा रहा है. इस दौरान उन्होंने रेड कलर की हाई थाई स्लिट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना है. इसके साथ उन्होंने ने ब्लैक हाई हील्स कैरी की है.

काफी ग्लैमरस दिख रही हैं सिनी

सिनी ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया है. इस लुक में वह हमेशा की तरह काफी हॉट और बोल्ड दिख रही हैं. अब फैंस उनके इस लुक पर नजरें ही नहीं हटा पार रहे हैं. वहीं, लोगों ने उनकी तारीफें करते हुए खूब कमेंट्स भी किए हैं.

ये भी पढ़ें- ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन बोल्ड हुईं 19 साल की अनुष्का सेन, सोशल मीडिया पर मची सनसनी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़