Advertisement
photoDetails1hindi

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय शामिल

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 क्रिकेट फैंस के लिए फुल एंटरटेनमेंट से भरा रहा. इस टूर्नामेंट में फैंस को कई बड़े-बड़े छक्के भी देखने को मिले. इस खबर में हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस बार सबसे ज्यादा छक्के जड़े. इस लिस्ट में टीम इंडिया का एक ही खिलाड़ी अपनी जगह बना सका है.

1/5

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (Sikandar Raza) सबसे आगे रहे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 8 मैच खेलते हुए 11 छक्के लगाए. 

2/5

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स (Alex Hales) दूसरे नंबर पर रहे. एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 6 मैच खेलते हुए कुल 10 छक्के जड़े, इनमें से 7 छक्के तो उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ लगाए थे. 

3/5

श्रीलंका के कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे. कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने 8 मैचों में 10 छक्के लगाए. 

4/5

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोनिस (Marcus Stoinis) ने भी इस वर्ल्ड कप अपने बल्ले का कमाल दिखाया. मार्कस स्टोनिस (Marcus Stoinis) ने तो 4 मैचों में 9 छक्के जड़े.

5/5

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 6 मैचों में 9 छक्के जड़े. वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहे. 

ट्रेन्डिंग फोटोज़