Holiday List 2024: UP के छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2024 में इतने दिन खुलेंगे स्कूल, महिला शिक्षिकाओं के लिए भी खुशखबरी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2036895

Holiday List 2024: UP के छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 2024 में इतने दिन खुलेंगे स्कूल, महिला शिक्षिकाओं के लिए भी खुशखबरी

UP School Holiday List 2024: उत्तर प्रदेश शासन ने 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि 2024 में कितने दिन स्कूल बंद रखे जाएंगे.

up school holiday list 2024

UP School Holiday List 2024: सोमवार एक जनवरी 2024 से नये साल की शुरुआत हो रही है. एक तरफ तो उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से स्कूलों को 14 जनवरी 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ 2024 का कैलेंडर भी यूपी शासन के द्वारा जारी किया गया है. जिसमें स्कूल में मिलने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है. साल 2024 में सिर्फ 233 दिन ही  स्कूल खुलेंगे. 2024 की छुट्टियों का यह वार्षिक कैलेंडर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने जारी किया जिसमें कार्य दिवस के साथ ही अवकाश की पूरी लिस्ट दी गई है. 

सिर्फ 233 दिन होगी पढ़ाई
प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित विद्यालयों/ मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं अब पितृ विसर्जन की भी छुट्टी ले सकेंग. वहीं पूर्व के वर्षों में बसंत पंचमी का भी अवकाश होता था, लेकिन इस साल  इसे छुट्टियों में शामिल नहीं किया गया है. यूपी के स्कूलों में बच्चों को 118 छुट्टियां मिलेंगे, हालांकि बाद में छुट्टियों को बढ़ाया या घटाया जा सकता है. हरि तालिका तीज या हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी व हलषष्ठी/ ललई छठ, जिउतिया व्रत/ अहोई अष्टमी का महिला शिक्षिकाओं को अवकाश देय होगा. 

कब-कब स्कूल बंद रहेंगे?
1- 15 जनवरी, सोमवार, मकर संक्रांति
2- 17 जनवरी, बुधवार, गुरुगोविंद सिंह जयंती
3- 25 जनवरी, गुरुवार, मो० हजरत अली का जन्मदिवस
4- 26 जनवरी, शुक्रवार, गणतंत्र दिवस
5- 14 फरवरी, बुधवार, बसंत पंचमी
6- 24 फरवरी, शनिवार, संत रविदास जयंती

मार्च की छुट्टी
7- 08 मार्च, शुक्रवार, महाशिवरात्रि
8- 24 मार्च, रविवार, होलिका दहन
9- 25 मार्च, सोमवार, होली
10- 29 मार्च, शुक्रवार, गुड फ्राइडे

अप्रैल की छुट्टी
11- 01 अप्रैल, सोमवार, ईस्टर मंडे
12- 11 अप्रैल, गुरुवार, ईद-उल-फितर
13-14 अप्रैल, रविवार, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
14- 17 अप्रैल, बुधवार, राम नवमी
15- 21 अप्रैल, रविवार, महावीर जयंती
16- 21 मई से 30 जून 2024, गर्मी की छुट्टी (41 दिन)
17- 17 जुलाई, बुधवार, मोहर्रम

अगस्त की छुट्टी
18- 15 अगस्त, गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस
19- 19 अगस्त, सोमवार, रक्षाबंधन
20- 25 अगस्त, रविवार, चेहल्लुम
21- 26 अगस्त, सोमवार, जन्माष्टमी

सितंबर की छुट्टी
22- 16 सितंबर, सोमवार, ईद-ए-मिलाद/ बारावफात
23- 17 सितंबर, मंगलवार, विश्वकर्मा पूजा/ अनंत चतुर्दशी

अक्टूबर की छुट्टी
24- 02 अक्टूबर, बुधवार, महात्मा गांधी जयंती
25- 12 अक्टूबर, शनिवार, दशहरा महानवमी/ विजय दशमी
26- 30 अक्टूबर, बुधवार, नरक चतुर्दशी
27- 31 अक्टूबर, गुरुवार, दीपावली

नवंबर की छुट्टी
28- 02 नवंबर, शनिवार, गोवर्धन पूजा
29- 03 नवंबर, रविवार, भैयादूज/ चित्रगुप्त जयंती
30- 15 नवंबर, शुक्रवार, गुरुनानक जयंती /कार्तिक पूर्णिमा
31- 24 नवंबर, रविवार, गुरुतेग बहादुर शहीद दिवस

दिसंबर की छुट्टी
32- 25 दिसंबर, बुधवार, क्रिसमस डेट

और पढ़ें- UP Weather: हड्डी गलाने वाली ठंड से फिलहाल राहत नहीं और दृश्यता भी हुई शून्य, यूपी के इन शहरों में ऑरेज व यलो अलर्ट

Trending news