Pratapgarh: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में भाजपा ने शहर में निकाली जन आक्रोश रैली
Advertisement

Pratapgarh: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में भाजपा ने शहर में निकाली जन आक्रोश रैली

ये जनता की है ललकार बंद करो यह भ्रष्टाचार, चोर बने हैं थानेदार बंद करो यह भ्रष्टाचार के नारे लगाते हुए शहर के नगर परिषद परिसर से आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली.

Pratapgarh: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में भाजपा ने शहर में निकाली जन आक्रोश रैली

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले में सरकारी महकमों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल जन आकश रैली निकाली गई .रैली में बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

ये जनता की है ललकार बंद करो यह भ्रष्टाचार, चोर बने हैं थानेदार बंद करो यह भ्रष्टाचार के नारे लगाते हुए शहर के नगर परिषद परिसर से आज बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकाली. रैली नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में निकाली गई. इस रैली में पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी सहित बड़ीसादड़ी विधायक कहीं नेताओं ने भाग लिया.

रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्थानीय कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. शहर के मुख्य मार्गो से निकली इस रैली में कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे एवं सरकार विरोधी नारों की तख्तियां थामे हुए चल रहे थे. सूरजपोल चौराहे पर पहुंचकर रैली आम सभा में परिवर्तित हो गई.

Reporter-Vivek Upadhyaya

यह भी पढ़ें - क्यूं लटक रही है IAS टीना डाबी पर जांच की तलवार, भीलवाड़ा के मामले का पकिस्तान कनेक्शन

Trending news