Pali news: BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी सोनी ने मारवाड़ में महिला कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1674736

Pali news: BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी सोनी ने मारवाड़ में महिला कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

जिले के मारवाड़ जंक्शन नगर श्री किसन जी गिरी समाधि स्थल पर भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी सोनी ने समान संमरसता प्रवास कार्यक्रम में शिरकत की रजत जयंती मौहल्ला स्थित श्री किशन गिरी जी समाधि पर भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय सम्मान प्रवास कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

Pali news: BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी सोनी ने मारवाड़ में महिला कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Pali news: जिले के मारवाड़ जंक्शन नगर श्री किसन जी गिरी समाधि स्थल पर भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी सोनी ने समान संमरसता प्रवास कार्यक्रम में शिरकत की रजत जयंती मौहल्ला स्थित श्री किशन गिरी जी समाधि पर भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय सम्मान प्रवास कार्यक्रम का आयोजन हुआ. भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी सोनी नई दिल्ली जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मनोहर कंवर राठौड़ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना देवड़ा के सानिध्य में समान समरसता अन्न भोजन कार्यक्रम के तहत बैठक में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को महत्व समझाया गया.

ये भी पढ़ें- Nagaur news: मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड, नागौर देहात में 1110 केन्द्रो पर सुना गया सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामिनी सोनी का साफा माला दुपट्टा एवं राजस्थानी चुनरी द्वारा स्वागत किया गया. कामिनी सोनी ने महिला कार्यकर्ताओं को यह हमारा चुनावी वर्ष है ऐसे में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है सजग रहकर पार्टी के हित में कार्य करने का आह्वान किया. इससे पूर्व जीवित समाधि श्री किशन गिरी समाधि के दर्शन कर पुष्पांजलि की गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दीप प्रज्वलित कर एवं माला द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. उद्बोधन में जिला अध्यक्ष मनोहर कंवर राठौड़ ने कहा कि महिला शक्ति को विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना होगा संगठन के कार्यों का दायित्व करण कर तरीके से कार्य पूर्ण करने पर चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- रोचक मामला: कलेक्टर ने किया IAS का सम्मान..बाद में पता चला ये तो है फर्जी,ऐसे हुआ मामले का खुलासा

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना देवड़ा ने महिला शक्ति आज इस बैठक कि महिला संख्या को देखकर बड़ी खुशी है महिला मोर्चा निचले स्तर पर पार्टी को संगठित रह कर मजबूत करने का पूर्ण प्रयास करेगी. भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी ,जिला आईटी प्रभारी मनीषा राखेचा, ममता कविया ,दीपिका इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री मंजू मेघवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला सदस्य शहनाज खान मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी व्यास पूजा शर्मा सुमन जीनगर पंचायत समिति सदस्य ललिता मेघवाल रामेश्वरी भील वर्षा भील नीतू दगदी ललिता सरगरा इंदिरा सोनी सैकड़ों नगर की महिलाओं ने बैठक में अपनी उपस्थिति दी.

Trending news