नागौर-मेड़ता की मंडियों में इतने तक बढ़ सकते हैं जीरे के भाव, जाने अन्य अनाजों के भी दाम
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1494392

नागौर-मेड़ता की मंडियों में इतने तक बढ़ सकते हैं जीरे के भाव, जाने अन्य अनाजों के भी दाम

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड तोड तीरे के भावों में उछाल देखने को मिला है 

नागौर-मेड़ता की मंडियों में इतने तक बढ़ सकते हैं जीरे के भाव, जाने अन्य अनाजों के भी दाम

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड तोड तीरे के भावों में उछाल देखने को मिला है वहीं अन्य जिंसो के भावों में भी उछाल आया है. व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जीरे के भाव और भी तेजी के साथ बढ़ सकते हैं और तीस हजार के जीरे के भाव जा सकते हैं. वहीं आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में सौ रूपए और नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में पांच सौ रूपए का उछाल देखने को मिला.

आज मंगलवार को नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा 28500 तक पहुंचा तो मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज जीरे के भाव 28900 तक पहुंचे. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावो की बात करें तो जीरा न्यूनतम 20 हजार और अधिकतम 28 हजार पांच सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 7 हजार छ सौ पच्चीस तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5700 तक बिका है. वहीं आज मंगलवार को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 23000 और अधिकतम 28900 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7600 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5530 और अधिकतम 5745 तक बिका है.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 

मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7625
ग्वार न्यूनतम 5000 अधिकतम 5700
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4300
जीरा न्यूनतम 20000 अधिकतम 28500
सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 15000
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5050
रायड़ा न्यूनतम 5500 अधिकतम 6450
मोठ न्युनतम 5000 अधिकतम 6000
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 16000
तिल न्यूनतम 10000 अधिकतम 14300
मेथी न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5450
ज्वार न्यूनतम 3000 और अधिकतम 4100

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 5400 अधिकतम 7600
ग्वार न्यूनतम 5530 अधिकतम 5745
चना न्यूनतम 4500 अधिकतम 4700
जीरा न्यूनतम 23000 अधिकतम 28900
सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 13000
तारामीरा न्यूनतम 4800 अधिकतम 5100
रायड़ा न्यूनतम 5800 अधिकतम 6280
सुआ न्युनतम 7500 अधिकतम 8000
कपास न्यूनतम 8000 अधिकतम 9200
इसबगोल न्यूनतम 14000 अधिकतम 15000
असालिया न्यूनतम 6000 अधिकतम 6000
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500

Reporter- Damodar Inaniya

ये भी पढ़े..

किरोड़ीलाल मीणा और विश्वेंद्र सिंह की दोस्ती काम आई, गहलोत को बड़े संकट से बचाया

राजस्थान में अब इस जगह शुरू होने जा रही जंगल सफारी, नए साल पर ही उठा सकते हैं लुत्फ

Trending news