नागौर-मेड़ता में ग्वार के दाम गिरते ही सप्ताह के पहले दिन पसरा सन्नाटा, जाने बाकि अनाज के ताजा भाव
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1462013

नागौर-मेड़ता में ग्वार के दाम गिरते ही सप्ताह के पहले दिन पसरा सन्नाटा, जाने बाकि अनाज के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav Today : नागौर-मेड़ता की मंडियों में ग्वार के भावों में कमी होने के कारण अब किसान एकबारगी ग्वार लेकर मंडी कम ही पहुंचे रहे हैं. वहीं आज सोमवार को भी मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा. 

नागौर-मेड़ता में ग्वार के दाम गिरते ही सप्ताह के पहले दिन पसरा सन्नाटा, जाने बाकि अनाज के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav Today : नागौर जिले की कृषि उपज मंडियों में लगातार पिछले दिनों से मूंग व ग्वार के भाव स्तर बने हुए है मूंग और ग्वार के भावों में पिछले दिनों से सौ दो सौ रूपए का उतार चढ़ाव देखा जा सकता है. वहीं पिछले दो दिनों में लगातार ग्वार के भावों में कमी होने के कारण अब किसान एकबारगी ग्वार लेकर मंडी कम ही पहुंचे रहे हैं. वहीं आज सोमवार को भी मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा. पिछले दिनों से नागौर और मेड़ता मंडी में मूंग की आवक बढ़ी है. किसानों का कहना है कि एक बार ग्वार के भावों में उछाल देखने को मिला था लेकिन अब वापस दिनों दिन ग्वार के भाव कम होते जा रहे हैं.

वहीं नागौर जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी और मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडी में लगातार मूंग, ज्वार की आवहक बढ़ती जा रही है वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में और मेड़ता मंडी में मूंग का अच्छा व्यापार रहा. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावों की बात करें तो जीरा न्यूनतम 19 हजार और अधिकतम 23 हजार तीन सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो आज मूंग न्यूनतम 5 हजार पांच सौ और अधिकतम 7 हजार तीन सौ पचास तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 4000 और अधिकतम 5475 तक बिका है. वहीं आज के मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 19500 और अधिकतम 23551 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7400 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 4900 और अधिकतम 5461 तक बिका है. वहीं आपको बता दें कि इन दिनों ग्वार के भावों तेजी के साथ उतार चढाव देखने को मिले रहे हैं.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव
मूंग न्यूनतम 5500 अधिकतम 7350
ग्वार न्यूनतम 4000 अधिकतम 5475
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4300
जीरा न्यूनतम 19000 अधिकतम 23000
सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 13000
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5200
रायड़ा न्यूनतम 5000 अधिकतम 6400
मोठ न्युनतम 5200 अधिकतम 6000
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 15500
तिल न्यूनतम 8000 अधिकतम 13000
मेथी न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5200
ज्वार न्यूनतम 2500 और अधिकतम 3800

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव
मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7400
ग्वार न्यूनतम 4900 अधिकतम 5461
चना न्यूनतम 4500 अधिकतम 4651
जीरा न्यूनतम 19500 अधिकतम 23551
सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 12126
तारामीरा न्यूनतम 5000 अधिकतम 5100
रायड़ा न्यूनतम 5741 अधिकतम 6314
सुआ न्युनतम 7500 अधिकतम 8425
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 14000 अधिकतम 15000
असालिया न्यूनतम 7000 अधिकतम 7750
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500
छवला न्यूनतम 6700 अधिकतम 6700

Reporter- Damodar Inaniya

ये भी पढ़े..

केंद्रीय कर्मचारियों की जेब में आएंगे 2 लाख, इस तारीख को बकाया DA का भुगतान

श्रीगंगानगर: लुटेरी दुल्हन जेवरात-नकदी लेकर फरार, शादी के बाद युवक के सपने हुए चकनाचूर

Trending news